Samsung Galaxy Note 8 भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में नया गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। यह स्मार्टफोन कंपनी की गैलेक्सी नोट फैबलेट सीरीज़ का लेटेस्ट फ्लैगशिप है। और इसमें एक 6.3 इंच इनफिनिटी डिस्प्ले है जो 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 12 सितंबर 2017 13:57 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की कीमत 67,900 रुपये है
  • इस फोन को इसी महीने बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा
  • सैमसंग ने इस फोन के लिए अमेज़न के साथ साझेदारी की है
सैमसंग ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में नया गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। यह स्मार्टफोन कंपनी की गैलेक्सी नोट फैबलेट सीरीज़ का लेटेस्ट फ्लैगशिप है। और इसमें एक 6.3 इंच इनफिनिटी डिस्प्ले है जो 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। एक तरह से यह सैमसंग गैलेक्सी एस8+ का बड़ा वेरिएंट है। Samsung Galaxy Note 8 एस पेन स्टायलस के साथ आता है। बता दें कि डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है। और यह फोन आईपी68 सर्टिफिकेट के साथ आता है यानी यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस है। और 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहरे पानी में रहने पर फोन को नुकसान नहीं होगा। इसके साथ ही फोन में आइरिस स्कैनर और फेस रिकग्निशन फ़ीचर है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट में स्मार्टफोन की भारत में कीमत और उपलब्धता का खुलासा कर दिया।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की कीमत, लॉन्च ऑफर और उपलब्धता
Advertisement
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की भारत में कीमत 67,900 रुपये है। और स्मार्टफोन को 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री देश में 21 सिंतबर से शुरू होगी और अमेज़न इंडिया, सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर पर मिलेगा। अमेज़न इंडिया व सैमसंग इंडिया साइट पर प्री-बुकिंग अभी कराई जा सकती है। फोन मैपल गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो, फोन के साथ एक पारदर्शी कवर और एकेजी हेडफोन मिलेंगे। कंपनी, नोट 8 खरीदने वाले यूज़र को एक वायरलेस चार्जर के अलावा एक बार के लिए स्क्रीन रीप्लेसमेंट वारंटी दे रही है। वहीं एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 4,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। वहीं गैलेक्सी नोट 8 खरीदने वाले जियो यूज़र को 448 जीबी 4जी डेटा भी मिलेगा। सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 2, नोट 3, नोट 4 और नोट 5 स्मार्टफोन यूज़र के लिए अपग्रेड प्रोग्राम का भी ऐलान किया।
Advertisement
 

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम (नैनो सिम) सपोर्ट वाला गैलेक्सी नोट 8 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। 6.3 इंच क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल्स) सुपर एमोलेड डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 521 पीपीआई है। गौर करने वाली बात है कि डिस्प्ले का डिफॉल्ट रिज़ॉल्यूशन फुलएचडी+ रहता है लेकिन इसे क्वाडएचडी+ में सेटिंग के जरिए बदला जा सकता है। इस फोन में  एक सैमसंग एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर है। इस फोन में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है।
Advertisement

गैलेक्सी नोट 8 उन चुनिंदा हैंडसेट में से है जो ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ आता है। अब बात Samsung Galaxy Note 8 के सबसे अहम डुअल रियर कैमरा सेटअप की। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करते हैं। फ्रंट पैनल पर सेल्फी के लिए एफ/1.7 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है और आपको 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का भी सपोर्ट मिलेगा। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0,यूएसबी टाइप-सी, एनफएफसी, जीपीएस/ए-जीपीएस और एमएसटी जैसे फ़ीचर हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोर, हार्ट रेट सेंसर, आइरिस सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। स्मार्टफोन में तीन बायोमीट्रिक अनलॉकिंग फ़ीचर- फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेशियल रिकग्निशन और आइरिस स्कैनर दिए गए हैं।
Advertisement
 

गैलेक्सी नोट 7.1.1 नूगा पर चलेगा। डिवाइस की बैटरी 3,300 एमएएच की है। यह फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। बैटरी क्विक चार्ज 2.0 तकनीक सपोर्ट करती है। कंपनी ने बैटरी की सुरक्षा के बारे में कई तरह के दावे किए हैं। बता दें कि पिछली साल आए नोट 7 में बैटरी की ख़ामी की वज़ह से विस्फोट हुए थे और बाद में इस प्रोडक्ट को बंद कर दिया गया। फोन का डाइमेंशन 162.5x74.8x8.6 मिलीमीटर और वज़न 195 ग्राम है। एस पेन स्टायललस आईपी-68 सर्टिफाइड है और 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहरे पानी में रहने पर फोन को नुकसान नहीं होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent buildquality, design and display
  • Useful stylus
  • Very good cameras
  • Speedy performance
  • Bad
  • Slightly heavy
  • Battery life could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.