सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में 5.8 इंच का डुअल एज डिस्प्ले होगाः रिपोर्ट

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 जून 2016 18:01 IST
सैमसंग अगस्त महीने की शुरुआत में गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस वजह से हैंडसेट से जुड़ी जानकारियों लीक होने का सिलसिला तेज हो गया है। ताजा लीक गैलेक्सी नोट 7 के डिस्प्ले और बैटरी के संबंध में है। दावा किया गया है कि गैलेक्सी नोट 7 में 5.8 इंच का डुअल कर्व्ड डिस्प्ले और 4000 एमएएच की बैटरी होगी।

जीएसएमहेल्पडेस्क की रिपोर्ट में कहा गया है कि गैलेक्सी नोट 7 में 5.8 इंच का डुअल-एज डिस्प्ले होगा। इसका रिज़ॉल्यूशन 2560x1440 पिक्सल होगा। इसमें ज्यादा तेज एक्सीनॉस प्रोसेसर मौजूद रहने का दावा किया गया है। पुरानी रिपोर्ट में स्नैपड्रैगन 823 चिपसेट मौजूद रहने का भी दावा किया जा चुका है। इसके साथ 6 जीबी का रैम होगा। हैंडसेट में 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ एक डुअल पिक्सल सेटअप होने की संभावना जताई गई है। 4000 एमएएच की बैटरी होने का भी पता चला है।
Advertisement

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस हैंडसेट को नीदरलैंड्स में भी लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग के लेटेस्ट फैबलेट को 2 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीदरलैंड्स में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की कीमत 799 यूरो (करीब 62,000 रुपये) होगी।

जानकारी तो यह भी मिली है कि सैमसंग इस बार कोई फ्लैट वेरिएंट नहीं पेश करेगी। सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 का मात्र एक कर्व्ड डिस्प्ले वाला मॉडल ही लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

गैलेक्सी नोट 7 के आइरिस स्कैनर से लैस होने की भी उम्मीद जताई गई है। इसकी मदद से यूज़र फोन को सिर्फ देखकर अनलॉक कर पाएंगे। फोन के प्रोडक्शन का काम जुलाई में शुरू होगा और पहले फेज़ में करीब 10 लाख यूनिट बनाए जाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.