सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के कथित टीजर से डुअल-एज डिस्प्ले का हुआ खुलासा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 जून 2016 16:01 IST
सैमसंग के आने वाले नए गैलेक्सी नोट फैबलेट को लेकर कई चीजें अब स्पष्ट हो गई हैं। सैमसंग के अगल गैलेक्सी नोट की कथित टीजर तस्वीर सामने आई है। सैमसंग के इस फैबलेट को सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 कहा जा रहा है।

इस कथित टीजर को सबसे पहले phonearena.com पर देखा गया। फोनअरीना की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की इस तस्वीर को अगर सही माना जाए तो सैमसंग कई स्मार्ट फीचर इस फैबलेट में दे सकती है। इसके अलावा इस साल आने वाले नोट को कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 नाम दिया है।

इस टीजर में लिखा है, ''किसी बड़ी चीज के बारे में एज पर लिखें। '' इसके अलावा इस टीजर में गैलेक्सी नोट 7 में डुअल एज कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है। इससे पहले भी कई वेरिएंट में गैलेक्सी नोट 7 के एक एज वेरिएंट के आने की बात कही गई थी। सैमसंग इस फैबलेट के फ्रंट व रियर दोनों पर कर्व्ड एज दे सकती है। इसके अलावा यह नई क्षमता वाले एस-पेन से भी लैस होगा। सैमसंग का यह डिवाइस अगस्त में लॉन्च हो सकता है।

सैमसंग इस फैबलेट में सबसे बड़ा बदलाव नाम के साथ करने वाली है। जानकारी मिली है कि सैमसंग इसे नोट 6 के बजाय गैलेक्सी नोट 7 के तौर पर लॉन्च करेगी। दरअसल, कंपनी नोट और गैलेक्सी एस सीरीज के नामांकरण बीच सामंजस्य बनाना चाहती है। सैमसंग को डर है कि नोट 6 को ग्राहक पिछले साल की टेक्नोलॉजी से जोड़कर देख सकते हैं। इसके अलावा आने वाले ऐप्पल आईफोन 7 और ऐप्पल आईफोन 7 प्लस भी इसकी एक वजह हो सकते हैं।
Advertisement
 

इससे पहले एक नए नोट फैबलेट में आइरिस स्कैनर मौजूद होने के बारे में मिली थी। अगर ऐसा होता है तो यह आइरिस स्कैनर से लैस सैमसंग का पहला स्मार्टफोन होगा। याद दिला दें कि इस दक्षिण कोरियाई कंपनी ने हाल ही में भारत में सैमसंग गैलेक्सी टैब आइरिस लॉन्च किया था। इस टैबलेट में बायोमैट्रिक पहचान के लिए आइरिस स्कैनर मौजूद था।
Advertisement

गैलेक्सी नोट 6 के अगस्त की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद की गई थी। अभ तक गैलेक्सी नोट 6 के लीक हुए स्पेसिफिकेशन के अनुसार, इस फोन में 5.8 इंच क्यूएचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 32 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और फ्रंट में डुअल पिक्सल सेटअप हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  8. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  9. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  10. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.