Samsung Galaxy Note 5 की तस्वीरें सार्वजनिक, सारे स्पेसिफिकेशन हुए लीक

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 5 अगस्त 2015 14:09 IST
सैमसंग (Samsung) के Galaxy Unpacked 2015 इवेंट के लिए अब कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन इवेंट को लेकर लीक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब गैलेक्सी नोट 5 (Galaxy Note 5) की तस्वीरें लीक हुई हैं। इसके अलावा AnTuTu की लिस्टिंग से मिली जानकारी के आधार पर Galaxy Note 5 और गैलेक्सी एस5 एज़ प्लस (Galaxy S6 Edge Plus) के सारे स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये दोनों ही हैंडसेट 13 अगस्त को होने वाले इवेंट में लॉन्च किए जाएंगे।

Droid Life को Galaxy Note 5 की कुछ तस्वीरें मिली हैं जिसमें हैंडसेट का लुक पूरी तरह से सार्वजनिक हो गया है। लीक हुई तस्वीरों से साफ है कि Galaxy Note 5 का फ्रंट पैनल दिखने में Galaxy Note 4 के फ्रंट पैनल जैसा ही है। Samsung के इस नए फैबलेट में मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। नई लीक में S Pen की भी झलक देखने को मिली है। कनेक्टिविटी पोर्ट की बात करें तो लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें चार्जिंग पोर्ट (माइक्रो-यूएसबी पोर्ट) मौजूद है, जबकि पहले आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि डिवाइस USB Type-C पोर्ट के साथ आएगा। डिवाइस के बॉटम पैनल में एक स्पीकर है और इसमें हेडफोन जैक भी मौजूद है। Droid Life ने Galaxy Note 5 में 4GB रैम (RAM), एसडी कार्ड सपोर्ट नहीं होने, तीन स्टोरेज वेरिएंट 32/64/128GB और 3000mAh की नॉन-रीमूवेबल बैटरी होने की भी जानकारी दी है।
Advertisement

लीक हुई तस्वीरों में Air Command फीचर का नया मेन्यू भी दिख रहा है जिसमें Action memo, Smart select, Screen write, S Note, Settings और Instagram का ऑप्शन मौजूद है। Instagram ऐप को शामिल किया जाना, इस ओर इशारा कर रहा है कि Samsung इस बार कस्टमाइजेशन के ज्यादा ऑप्शन मुहैया करा रही है।

एक अन्य लीक में Samsung Galaxy Note 5 और Galaxy S6 Edge Plus के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। यह खुलासा AnTuTu की लिस्टिंग के आधार पर किया गया है। Digi-wo.com की रिपोर्ट में Samsung SM-N920C (Galaxy Note 5) और SM-G928F (Galaxy S6 Edge Plus) के सारे स्पेसिफिकेशन का जिक्र है।
Advertisement

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Galaxy Note 5 में 5.7 इंच का QHD (1440x2560 pixels) डिस्प्ले होगा जिसकी पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) 515ppi है। डिवाइस में 2.1GHz Exynos 7420 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM होगा। हैंडसेट की इंटरनल स्टोरेज 32GB है। हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का रियर व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा और यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप (Android 5.1.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
Advertisement

दूसरी तरफ, Galaxy S6 Edge Plus में 2K रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 534ppi है। डिवाइस में Exynos 7420 octa-core प्रोसेसर के साथ 4GB का RAM होगा। डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 32GB है। यह 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा।

AnTuTu के डॉक्यूमेंट यह भी दावा कर रहे हैं कि Galaxy Note 5 और Galaxy S6 Edge Plus को क्रमशः 69,702 और 68,345 बेंचमार्क स्कोर मिले हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.