Samsung Galaxy Note 20 में फुल-एचडी फ्लैट डिस्प्ले दिए जाने का दावा

Ice Universe नामक टिप्सटर के अनुसार, Samsung Galaxy Note 20 स्मार्टफोन फ्लैट डिस्प्ले और वाइड फ्रेम के साथ आएगा। जिसका मतलब है कि फोन का डिस्प्ले बिना किसी कर्व्ड एज और कम बेजल्स के साथ आएगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 19 जून 2020 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ में तीन फोन लाने की तैयारी
  • बिना कर्व्ड एज के आ सकता है Samsung Galaxy Note 20
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 में चार कलर ऑप्शन दिए जाएंगे

Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं

Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ अगस्त में लॉन्च हो सकती है, हालांकि दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान ज़ारी नहीं किया है। यह सीरीज़ लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है और अब लेटेस्ट लीक में सामने आया है कि गैलेक्सी नोट 20 में फुल-एचडी रिजॉल्यूशन के साथ फ्लैट स्क्रीन और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट फीचर किया जाएगा। आपको बता दें, हाल ही में एक टिप्सटर ने गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ के कलर वेरिएंट से पर्दा उठाया था, इसके बाद अब डिस्प्ले को लेकर यह नई लीक सामने आई है। पुरानी रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ के साथ नेक्स्ट जनरेशन Galaxy Fold 2 और Samsung Galaxy Z Flip 5G भी लॉन्च कर सकती है।

Ice Universe नामक टिप्सटर के अनुसार, Samsung Galaxy Note 20 स्मार्टफोन फ्लैट डिस्प्ले और वाइड फ्रेम के साथ आएगा। जिसका मतलब है कि फोन का डिस्प्ले बिना किसी कर्व्ड एज और कम बेजल्स के साथ आएगा। बता दें, Samsung के कई हाई-एंड स्मार्टफोन में पिछले कुछ सालों से कर्व्ड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Advertisement

बताया तो यह भी जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 फोन 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। गौर करने वाली बात यह है कि इसी टिप्सटर ने फरवरी में बताया था कि गैलेक्सी नोट 20 में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।

पुरानी रिपोर्ट में सामने आ चुका है कि गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ में Galaxy Note 20+ और Galaxy Note 20 Ultra स्मार्टफोन शामिल होंगे।
Advertisement

गौरतलब है कि हाल ही में एक टिप्सटर ने जानकारी दी थी कि सैमसंग नोट सीरीज़ ब्लैक, कॉपर, व्हाइट/ग्रे और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।
Advertisement

इसके अलावा एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ और नेक्स्ट जनरेशन सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 2 स्मार्टफोन 5 अगस्त को ऑनलाइन इवेंट के माध्यम से लॉन्च हो सकते हैं। खबर तो यह भी सामने आ चुकी है कि गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5जी वेरिएंट भी इसी दौरान लॉन्च किया जाएगा।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.