Samsung Galaxy Note 20 में Samsung Galaxy Note 10 की तुलना में बड़ी बैटरी होने का दावा

बैटरी क्षमता के मामले में गैलेक्सी नोट 20 फोन Samsung Galaxy Note 10 को पीछे छोड़ देगा, क्योंकि इस फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2020 18:38 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 20 इस साल अगस्त में दे सकता है दस्तक
  • Samsung's Galaxy S20 Ultra में मौजूद है 5,000 एमएएच बैटरी
  • Galaxy S20+ में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है

Samsung Galaxy Note 20 को लॉन्च किया जाना है अगस्त 2020 में

खबरों की मानें तो Samsung Galaxy Note 20 बाजार में Samsung Galaxy Note 10 का अपग्रेड है। Samsung एक निश्चित अंतराल पर Galaxy S सीरीज़ और Galaxy Note सीरीज़ लॉन्च कर रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें जानकारी दी गई कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 अगस्त में लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा आगामी गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ से संबंधित लीक भी सामने आ चुके हैं, जिसके जरिए फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल होती रहती है। अब गैलेक्सी नोट 20 की बैटरी डिटेल्स सामने आईं है, जिसमें बताया गया है कि यह फोन 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।

GalaxyClub नाम की डच वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy Note 20 में 4,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। आपको बता दें, इतनी ही बैटरी क्षमता Samsung Galaxy S20 में भी दी गई थी। गैलेक्सी क्लब के मुताबिक इस बैटरी का रेट 3,880 एमएएच है और इसमें 4,000 एमएएच तक की क्षमता होगी। इस रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि इस बैटरी में EB-BN980ABY नंबर भी दिया गया है।

बैटरी क्षमता के मामले में गैलेक्सी नोट 20 फोन Samsung Galaxy Note 10 को पीछे छोड़ देगा, क्योंकि इस फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई थी। फिलहाल, हमें नहीं मालूम कि Galaxy Note 20+ की बैटरी क्षमता क्या होगी? लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता गैलेक्सी नोट 20 स्मार्टफोन से भी ज़्यादा हो सकती है।

सैमसंग ने गैलेक्सी एस20 सीरीज़ में भी बैटरी क्षमता को बढ़ाकर पेश किया था, और अब कुछ ऐसा ही गैलेक्सी नोट सीरीज़ में भी होने की उम्मीद की जा रही है। आपको बता दें, Samsung Galaxy S20 में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई थी। जबकि Galaxy S20+ में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई थी। हालांकि, इन सबसे ऊपर थी Samsung's Galaxy S20 Ultra की बैटरी क्षमता। इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई थी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 20+ के साथ क्या करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 9825

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy Note 20
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.