Samsung Galaxy Note 20 की कीमत में 9,000 रुपये की कटौती, लेकिन...

Samsung Galaxy Note 20 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 6.7 इंच फ्लैट डिस्प्ले के साथ सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट मौजूद है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 सितंबर 2020 14:10 IST
ख़ास बातें
  • दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने Samsung Days सेल का ऐलान किया है
  • यह सेल 23 सितंबर तक लाइव रहने वाली है
  • इस सेल में Samsung Galaxy Note 20 पर मिलेगी भारी छूट

Samsung Galaxy Note 20 तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए है उपलब्ध

Samsung Galaxy Note 20 स्मार्टफोन की कीमत में टेम्परेरी कटौती की गई है, यह इंस्टेंट डिस्काउंट 9,000 रुपये का है। दरअसल दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने Samsung Days सेल का ऐलान किया है, जहां नए लॉन्च सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 77,999 रुपये के बजाय 68,999 रुपये तय की गई है। यही नहीं, इसके अलावा HDFC Bank कार्डधारकों को इस सेल में 6,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक ऑफर भी प्राप्त होगा। यह ऑफर लाइव कर दिया गया है, जो कि ग्राहकों के लिए 23 सितंबर तक के लिए उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 6.7 इंच फ्लैट डिस्प्ले के साथ सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट मौजूद है।
 

Samsung Galaxy Note 20 offer

नए Samsung Galaxy Note 20 स्मार्टफोन खरीद के लिए 68,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है, जिसकी असल शुरुआती कीमत 77,999 रुपये है। हालांकि यह ऑफर केवल 1 हफ्ते के लिए ही है। Samsung ने इस सेल में अपने नए स्मार्टफोन पर 9,000 रुपये तक की फ्लैट छूट प्रदान की है। यह डिस्काउंट ऑफर Samsung.com, नजदीकी सैमसंग स्टोर, ऑनलाइन पोर्टल और रीटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। सैमसंग.कॉम ने 9,000 रुपये के इस डिस्काउंट ऑफर को चैकआउट में ही उपलब्ध कराया है, जबकि Amazon India ने यूज़र्स के लिए कूपन ऑप्शन लाइव किया है।
Advertisement

तो इस तरह से सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 पर टेम्परेरी 9,000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त हो रहा है, जो कि महज 23 सितंबर तक के लिए ही उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन तीन रंगों के विकल्प में खरीद के लिए मौजूद होगा, जिसमें मिस्टिक ब्रॉन्ज़, मिस्टिंक ग्रीन और मिस्टिक ब्लू शामिल हैं। जैसे कि हमने बताया इस सेल में HDFC Bank कार्डधारकों को 6,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक प्राप्त होगा।
 

Samsung Galaxy Note 20 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो + ई-सिम) सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई पर चलता है और इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) इन्फिनिटी-ओ सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। स्मार्टफोन दो प्रोसेसर के विकल्पों में आता है, जो बाज़ार पर निर्भर हैं - ऑक्टा-कोर एक्सिनॉस 990 या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट। फोन में 8 जीबी रैम शामिल और यह 256 जीबी स्टोरेज से लैस आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया नहीं जा सकता।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एफ/2.0 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। सेटअप में शामिल अन्य दो कैमरा सेंसर में एक एफ/1.8 अपर्चर और डुअल-पिक्सल ऑटोफोकस के साथ आने वाला 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। फोन 30x स्पेस ज़ूम सपोर्ट के साथ आता है।

सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 20 के फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। सेंसर में एफ/2.2 अपर्चर और डुअल पिक्सल ऑटोफोकस शामिल है।
Advertisement

Samsung Galaxy Note 20 में कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 एस पेन के साथ आता है, जिसमें 26 मिलीसेकंड की लेटेंसी होती है। स्टायलस में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस फीचर भी शामिल है, जो आपको अपने हाथ से लिखे नोट्स को वर्ड या पावरपॉइंट फाइल में बदलने का फीचर देता है। इसके अलावा, फोन एक एडवांस सैमसंग नोट्स ऐप के साथ आता है, जिससे आप आसानी अपने नोट्स को व्यवस्थित कर सकते हैं।
Advertisement

Samsung Galaxy Note 20 में 4,300mAh की बैटरी मिलती है, जो फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन का डायमेंशन 161.1x75.2x8.3 मिलीमीटर वज़न 198 ग्राम है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.