Samsung Galaxy Note 10 Lite और Samsung Galaxy S10 Lite हो सकते हैं CES 2020 में लॉन्च

Samsung Galaxy Note 10 Lite और Samsung Galaxy S10 Lite के स्पेसिफिकेशन व फीचर्स का सवाल है तो हमें इनके बारे में कई जानकारियां पहले ही मिल चुकी हैं।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2019 19:36 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Note 10 Lite में तीन रियर कैमरे होने का दावा
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस हो सकता है Galaxy S10 Lite
  • सीईएस 2020 का आगाज़ 7 जनवरी 2020 को होना है
Samsung Galaxy Note 10 Lite और Galaxy S10 Lite कई दिनों से सुर्खियों का हिस्सा रहे हैं। इन दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन कई बार लीक हो चुके हैं। अब जानकारी मिली है कि सैमसंग अपने दोनों ही हैंडसेट को अगले महीने लॉन्च करेगी। एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि गैलेक्सी नोट 10 लाइट और गैलेक्सी एस10 लाइट से सीईएस 2020 में पर्दा उठ सकता है। बता दें कि सीईएस 2020 का आगाज़ 7 जनवरी 2020 को होना है। Samsung के दोनों फोन को इस इवेंट में लॉन्च किए जाने का दावा सही लगता है, क्योंकि पहले इन दोनों फोन को जनवरी में लॉन्च किए जाने के दावे हो चुके हैं। संभव है कि दुनिया के सबसे बड़े कंज़्यूमर टेक्नोलॉजी शो में हम और आप सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट व गैलेक्सी एस10 लाइट से रूबरू हों।

Korean Herald की एक रिपोर्ट में दावा है कि गैलेक्सी नोट 10 लाइट और गैलेक्सी एस10 लाइट की पहली झलक सीईएस 2020 में मिल सकती है। रिपोर्ट में इस जानकारी के सूत्र के बारे में कोई दावा नहीं है। ऐसे में हम आपको इस पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे। जहां तक Samsung Galaxy Note 10 Lite और Samsung Galaxy S10 Lite के स्पेसिफिकेशन व फीचर्स का सवाल है तो हमें इनके बारे में कई जानकारियां पहले ही मिल चुकी हैं।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Note 10 Lite specifications (expected)

Galaxy Note 10 Lite में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एचडीआर एमोलेड डिस्प्ले होगा। यह होल-पंच, 398 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और ब्लू लाइट फिल्टर से लैस होगा। जानकारी दी गई है कि फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें 2.7 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर होगा। इस प्रोसेसर के साथ जुगलबंदी में 6 जीबी रैम और 128 जीबी यूएफएस स्टोरेज होगी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

दावा है कि Galaxy Note 10 Lite में तीन रियर कैमरे होंगे। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा। अपर्चर एफ/ 1.7 है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और अल्ट्रा स्लो मोड के साथ आएगा। गैलेक्सी नोट सीरीज़ का फोन होने का मतलब है कि यह S Pen के साथ आएगा। पता चला है कि गैलेक्सी नोट 10 लाइट की बैटरी 4,500 एमएएच की होगी। यह 25 वॉट की सैमसंग फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। लेकिन इसमें वायरलेस चार्जिंग नहीं होगी।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S10 Lite specifications (expected)

सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होने का दावा है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा। दावा है कि यह स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर पर चलेगा और इसमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज होगी। सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा हो सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल सेंसर दिया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी हो सकती है और यह 45 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid display
  • Bundled fast charger
  • Good battery life
  • S Pen stylus
  • Bad
  • Dated processor
  • Lacks IP rating
  • Low-light video could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

2.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  7. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.