Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च

Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ की बिक्री 23 अगस्त से शुरू होगी। हैंडसेट की प्री-बुकिंग 8 अगस्त से ही शुरू हो चुकी है और यह 22 अगस्त तक चलेगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 अगस्त 2019 12:58 IST
ख़ास बातें
  • ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9825 प्रोसेसर है गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ के फोन में
  • गैलेक्सी नोट 10 में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी है
  • 4,300 एमएएच की बैटरी दी गई है Galaxy Note 10+ में

Samsung Galaxy Note 10+ में 12 जीबी रैम दिए गए हैं

Samsung Galaxy Note 10 और Samsung Galaxy Note 10+ भारत में 20 अगस्त को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी इन हैंडसेट के लिए बैंगलुरू स्थित सैमसंग ओपेरा हाउस में इवेंट आयोजित करने वाली है। इसके लिए मीडिया को इनवाइट भेज दिए गए हैं। इवेंट का आगाज़ दोपहर 12 बजे और इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। कंपनी ने पहले ही सैमसंग गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10+ की कीमतों का खुलासा कर दिया है। इनकी सेल 23 अगस्त को शुरू होगी।
 

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10, गैलेक्सी नोट 10+ की कीमत

सैमसंग का इनवाइट 20 अगस्त का है। इवेंट बैंगलुरु स्थित सैमसंग ओपेरा हाउस में आयोजित होगा। उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में डिवाइस के बारे में विस्तार से बताएगी और कुछ ऑफर्स का भी ऐलान करेगी। इवेंट को कंपनी की आधिकारिक अंग्रेजी और हिंदी वेबसाइट पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये तय की गई है। भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है। इस दाम में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इस संबंध में 20 अगस्त को जानकारी दी जाएगी। उम्मीद है कि ये स्मार्टफोन ऑरा ब्लैक, ऑरा ग्लो और ऑरा व्हाइट रंग में उपलब्ध होंगे।

गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ की बिक्री भारत में 23 अगस्त से शुरू होगी। हैंडसेट की प्री-बुकिंग 8 अगस्त से ही शुरू हो चुकी है और यह 22 अगस्त तक चलेगी। ग्राहक Amazon, Flipkart, Paytm Mall, सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और टाटा क्विक रिटेल आउटलेट से फोन को प्री-बुक कर सकेंगे।
Advertisement


प्री-बुकिंग ऑफर्स की बात करें तो रिटेल आउटलेट और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 6,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। समान कैशबैक अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल और टाटा क्लार्क पर ICICI बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर भी मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10, गैलेक्सी नोट 10+ ग्राहक 19,990 रुपये वाली Galaxy Watch Active को केवल 9,999 रुपये में खरीद पाएंगे।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Note 10 and Galaxy Note 10+ specifications

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ के कई स्पेसिफिकेशन मेल खाते हैं। अंतर डिस्प्ले, बैटरी, रैम और स्टोरेज का है। आइए सबसे पहले बात करतें हैं सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की।

डुअल-सिम (नैनो) वाला सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कंपनी के वन यूआई पर चलता है। यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। गैलेक्सी नोट 10 में कोई माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले डायनामिक एमोलेड पैनल है जो एचडीआर10 + और डायनामिक टोन मैपिंग को सपोर्ट करता है।
Advertisement

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9825 प्रोसेसर है। अब बात कैमरा सेटअप की। गैलेक्सी नोट 10 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरों वाला सेटअप है। यहां 12 मेगापिक्सल का एफ/2.1 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और 45 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। इसके साथ 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला एफ/ 2.2 अपर्चर से लैस 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जो अल्ट्रा-वाइड एंगल के साथ आएगा, इसके साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है।

फ्रंट पैनल पर सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह ऑटोफोकस और 80 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी (एलटीई Cat. 20), वाई-फाई 802.11एएक्स, ब्लूटूथ 5, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, एमएसटी, जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल है।
Advertisement

गैलेक्सी नोट 10 में एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरो सेंसर, जियोमैगनेटिक सेंसर, हॉल सेंसर, आरजीबी लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। गैलेक्सी नोट 10 में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है, रिटेल बॉक्स में 25 वॉट का चार्जर मिलेगा। इसकी लंबाई-चौड़ाई 151x71.8x7.9 मिलीमीटर और वज़न 168 ग्राम है।

दूसरी ओर, अगर अंतर की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ में 6.8-इंच क्वाडएचडी+ (1440x3040 पिक्सल) इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। यह 12 जीबी रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ आएगा - 256 जीबी और 512 जीबी। दोनों ही वेरिएंट को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाना संभव है।

कैमर की बात करें तो गैलेक्सी नोट 10+ में लगभग एक ही सेटअप है, तीन कैमरों के अलावा गैलेक्सी नोट 10+ में पिछले हिस्से एक अतिरिक्त सेंसर भी है। सैमसंग ने इस वीजीए सेंसर को "डेप्थविज़न" कैमरे का नाम दिया है। यह ऑब्जेक्ट का 3डी स्कैन लेने में मदद करेगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,300 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। इसकी लंबाई-चौड़ाई 162.3x77.2x7.9 मिलीमीटर और वजन 196 ग्राम है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning display
  • Excellent cameras
  • Very good battery life
  • Bundled charger is really fast
  • Bad
  • Camera Scene Optimiser needs tweaks
  • Size and weight could be issues for some users
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9825

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1440x3040 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 9825

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.