Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ लॉन्च, जानें इनके बारे में

Samsung Galaxy Note 10 की कीमत 949 डॉलर (करीब 67,400 रुपये) है। जबकि गैलेक्सी नोट 10+ की कीमत 1,099 डॉलर (करीब 78,100 रुपये) से शुरू होती है।

विज्ञापन
कुणाल दुआ, अपडेटेड: 8 अगस्त 2019 02:31 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी नोट 10 में 3,500 एमएएच की बैटरी होगी
  • गैलेक्सी नोट 10+ में 4,300 एमएएच की बैटरी होगी
  • Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ जल्द लॉन्च होंगे भारत में

Samsung Galaxy Note 10 सीरीज़ के दोनों फोन 10 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस हैं

अमेरिका के न्यू यूॉर्क शहर में आयोजित अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Samsung ने अपनी गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ के दो स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए। 6.3 इंच वाला Samsung Galaxy Note 10 कॉम्पेक्ट बनावट वाला फोन है जिसके साथ एस-पेन का अनुभव मिलता है। वहीं, Samsung Galaxy Note 10+ अब तक के इतिहास में गैलेक्सी नोट 10 परिवार का सबसे बड़ा फोन है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ के कई स्पेसिफिकेशन मेल खाते हैं। अंतर डिस्प्ले, बैटरी, रैम और स्टोरेज का है। गैलेक्सी नोट 10 में 2280x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 401 पिक्सल प्रति इंच वाली स्क्रीन है, जबकि गैलेक्सी नोट 10+ में 498 पिक्सल प्रति इंच वाली 3040x1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन स्क्रीन है। दोनों ही डायनमिक एमोलेड स्क्रीन हैं और एचडीआर10+ को सपोर्ट करते हैं।

गैलेक्सी नोट 10 का एक मात्र वेरिएंट होगा जो 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। सैमसंग के घरेलू मार्केट दक्षिण कोरिया में इस फोन का 5जी वेरिएंट भी लाया जाएगा जिसमें 12 जीबी रैम होंगे। गैलेक्सी नोट 10 में कोई माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं है।

गैलेक्सी नोट 10+ में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। यूज़र 1 टीबी तक का कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। यह 12 जीबी रैम और इनबिल्ट स्टोरेज में 256 जीबी या 512 जीबी के विकल्प के साथ आएगा। इस फोन का भी 5जी वेरिएंट आएगा।
Advertisement


सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ हैंडसेट ऑरा ग्लो, ऑरा व्हाइट और ऑरा ब्लैक रंग में मिलेंगे। गैलेक्सी नोट 10 में 3,500 एमएएच की बैटरी होगी। यह रेड और पिंक रंग में भी मिलेगा। वहीं, गैलेक्सी नोट 10+ में 4,300 एमएएच की बैटरी होगी। यह ब्लू रंग में भी मिलेगा।
Advertisement
 

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की कीमत 949 डॉलर (करीब 67,400 रुपये) है। जबकि गैलेक्सी नोट 10+ की कीमत 1,099 डॉलर (करीब 78,100 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। हैंडसेट के 512 जीबी वेरिएंट का दाम 1,199 डॉलर (करीब 85,200 रुपये) है। स्मार्टफोन को 23 अगस्त से मार्केट में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

फिलहाल, कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ के दोनों फोन को भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Note 10 and Galaxy Note 10+ specifications

गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ के दोनों फोन में कोई हेडफोन जैक नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एएक्स, ब्लूटूथ 5, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस, ग्लोनास और गैलिलयो शामिल हैं।
 

Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ 12 जीबी तक रैम से हैं लैस


Advertisement
गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरो सेंसर, जियोमैगनेटिक सेंसर, हॉल सेंसर, आरजीबी लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
 

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ कैमरे

गैलेक्सी नोट 10 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरों वाला सेटअप है। यहां 12 मेगापिक्सल का एफ/2.1 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और 45 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस है। यह एफ/1.4-एफ/2.4 वेरिएबल अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला एफ/ 2.2 अपर्चर से लैस 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

तीन कैमरों के अलावा गैलेक्सी नोट 10+ में पिछले हिस्से एक अतिरिक्त सेंसर भी है। सैमसंग ने इस वीजीए सेंसर को "डेप्थविज़न" कैमरे का नाम दिया है। यह ऑब्जेक्ट का 3डी स्कैन लेने में मदद करेगा।

फ्रंट पैनल पर सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह ऑटोफोकस और 80 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है।

कैमरा ऐप चार लाइव फोकस मोड्स से लैस है- ब्लर, बिग सर्कल, कलर प्वाइंट और ग्लिच। आप फोटो के साथ वीडियो के बैकग्राउंड में भी अप्लाई कर पाएंगे। आप चाहें तो तस्वीरें लेते वक्त या वीडियो रिकॉर्ड करते वक्त इन्हें लाइव देख सकते हैं।

कैमरा से संबंधित सबसे अनोखा फीचर है नया ज़ूम इन माइक। आप वीडियो रिकॉर्ड करते वक्त उस वीडियो में मौज़ूद किसी एक शख्स पर टैप करके उसकी आवाज को वीडियो में इनहांस कर सकते हैं। गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ नए वीडियो एडिटर ऐप के साथ आते हैं। यह ऐप एस पेन सपोर्ट के साथ आता है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning display
  • Excellent cameras
  • Very good battery life
  • Bundled charger is really fast
  • Bad
  • Camera Scene Optimiser needs tweaks
  • Size and weight could be issues for some users
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9825

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1440x3040 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 9825

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  6. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.