Samsung Galaxy M56 आ रहा 8GB रैम, 50MP AI ट्रिपल कैमरा, 45W चार्जिंग के साथ! 17 अप्रैल को है लॉन्च

यह फोन बेहद स्लिम डिजाइन में आएगा और बॉडी की मोटाई महज़ 7.2mm होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2025 12:03 IST
ख़ास बातें
  • यह 5000mAh बैटरी से लैस होगा।
  • यह Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन से लैस होगा।
  • फोन में सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है।

Samsung Galaxy M56 फोन 17 अप्रैल को मार्केट में दस्तक देने वाला है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy M56 लॉन्च डेट आखिरकार कंफर्म हो गई है। Samsung Galaxy M56 फोन 17 अप्रैल को मार्केट में दस्तक देने वाला है। यह एक मिडरेंज स्मार्टफोन है जिसमें स्लिम डिजाइन होगा। फोन में 50 MP के तीन कैमरा होंगे। साथ ही AI फीचर्स से भी यह लैस होकर आने वाला है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिलने वाला है। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले इस फोन के सभी खास स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 

Samsung Galaxy M56 भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। Samsung Galaxy M56 लॉन्च डेट 17 अप्रैल के लिए कंफर्म हो चुकी है। फोन को लेकर कंपनी ने टीजर जारी कर दिया है। यह फोन बेहद स्लिम डिजाइन में आएगा और बॉडी की मोटाई सिर्फ 7.2mm बताई गई है। पतला होने के बावजूद फोन में बड़ी बैटरी होगी। यह 5000mAh बैटरी से लैस होगा। साथ में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट इस फोन में मिलने वाला है। 

Galaxy M56 फोन में फ्रंट और बैक, दोनों तरफ के पैनल पर कंपनी ने सेफ्टी दी है। यह Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन से लैस होगा। फोन के कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल मेन लेंस समेत तीन कैमरा होंगे। मेन लेंस में OIS सपोर्ट भी दिया गया है। मेन कैमरा के सपोर्ट में 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। तीसरा सेंसर 2MP का मैक्रो शूटर होगा। 

सैमसंग के लेटेस्ट मिडरेंज फोन में खास फोटोग्राफी फीचर्स भी देखने को मिलने वाले हैं। यह फोन एडवांस्ड नाइटोग्राफी (Advanced Nightography) फीचर से लैस होगा। इस पिक्चर मोड की मदद से यह लो लाइट में भी बेहतरीन फोटो खींच सकेगा। इसके अलावा फोन में कई AI एडिटिंग टूल्स भी मलने वाले हैं जिनमें Object Eraser, Edit Suggestions, और Image Clipper आदि शामिल होंगे। 
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम56 फोन में सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन में बेजल्स भी बेहद पतले होंगे और इसकी स्क्रीन चमकदार होगी। फोन को इससे पहले Geekbench पर भी देखा जा चुका है जहां पर इसमें Exynos 1480 SoC होने का पता चलता है। फोन में 8GB रैम होगी। यह डिवाइस Android 15 OS के साथ आने वाला है जिस पर One UI 7 की कस्टम स्किन देखने को मिलेगी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.