64MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और 25W चार्जिंग के साथ Samsung Galaxy M52 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

यह फोन Blazing Black और Icy Blue कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। फोन की सेल 3 अक्टूबर रविवार से Amazon, Samsung.com और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। Amazon Great Indian Festival 2021 की शुरुआत भी रविवार से होने जा रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 सितंबर 2021 14:32 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M52 5G की सेल 3 अक्टूबर से होगी शुरू
  • स्नैपड्रैगन 778G के ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस है सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी
  • Amazon Great Indian Festival 2021 के दौरान मिलेगा बंपर डिस्काउंट
Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन को भारत में मंगलवार को दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी के लेटेस्ट मिड-रेंज 5जी स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। आगामी Amazon Great Indian Festival सेल में यह फोन स्पेशल कीमत पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। नया Samsung फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है और इसमें 120 हर्ट्ज़ सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है और इसमें होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन 7.4mm मोटा है। फोन में डॉल्बी अटॉमस साउंड सपोर्ट दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी फोन Galaxy M51 का सकसेसर है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा और 7,000 एमएएच की दमदार बैटरी मौजूद थी। नया फोन मार्केट में iQoo Z5 और Realme GT Master Edition जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा।
 

Samsung Galaxy M52 5G price in India, availability

Samsung Galaxy M52 5G की कीमत भारत में 29,999 रुपये सेट की गई है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपये है। हालांकि, सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी फोन Amazon Diwali sale के दौरान स्पेशल इंट्रोडक्टरी कीमत में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें 6 जीबी वेरिएंट को 26,999 रुपये में और 8 जीबी वेरिएंट को 28,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

यह फोन Blazing Black और Icy Blue कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। फोन की सेल 3 अक्टूबर रविवार से Amazon, Samsung.com और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। Amazon Great Indian Festival 2021 की शुरुआत भी रविवार से होने जा रही है। वहीं, प्राइम मेंबर्स को इस सेल का अर्ली एक्सेस प्राप्त होगा।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो Amazon पर सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी फोन पर HDFC Bank कार्ड के जरिए 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा। शॉपिंग कूपन के साथ 1,000 रुपये तक की छूट प्राप्त होगी। इन सब के अलावा, फोन पर 6 महीने तक की स्क्रीन रिप्लेसमेंट और 9 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प मिलेगा।
Advertisement

आपको बता दें, भारत लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी एम52 फोन गुपचुप तरीके से पोलैंड में लॉन्च कर दिया गया था। वहां फोन की कीमत PLN 1,749 (लगभग 32,800 रुपये) थी।
 

Samsung Galaxy M52 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) Samsung Galaxy M52 5G फोन एंड्रॉयड 11 आधारित  One UI 3.1 पर काम करता है। फोन में 6.7 इंच की FHD+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ फोन में 8 जीबी तक की रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी दिया गया है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा सेंसर है।
Advertisement

फोन की स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी मौजूद है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।

फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 25 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कहा गया है कि फोन सिंगल चार्ज पर 48 घंटे तक का टॉक-टाइम या फिर 20 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक प्रदान करता है। फोन का डायमेंशन 164.2x76.4x7.4mm और भार 173 ग्राम है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  3. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.