Samsung Galaxy M40 और Samsung Galaxy A10s जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च

टिप्सटर इशान अग्रवाल के एक ट्वीट के मुताबिक, गैलेक्सी एम40 को जल्द ही गैलेक्सी ए10एस के साथ लॉन्च किया जाएगा। Galaxy M40 में 6.3 इंच डिस्प्ले होने का दावा है।

Samsung Galaxy M40 और Samsung Galaxy A10s जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M40 एक मिड-रेंज फोन होगा
  • Galaxy A10 का ही एक अवतार होगा सैमसंग गैलेक्सी ए10एस
  • गैलेक्सी एम40 में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम होने का दावा
विज्ञापन
बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में अपनी दावेदारी मजबूत करने के इरादे से Samsung भारतीय मार्केट में Galaxy A और Galaxy M सीरीज़ का विस्तार करने पर विचार कर रही है। खबर है कि Samsung Galaxy M40 और Samsung Galaxy A10s को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। दोनों ही फोन को अभी तक पेश नहीं किया गया है, लेकिन इनके बारे में जानकारियां पहले ही लीक हो चुकी हैं। देखा जाए तो Galaxy A10s वाकई में कंपनी के ही हैंडसेट Samsung Galaxy A10 का ही अपग्रेड होगा। इसके अलावा Samsung Galaxy M40 एक मिड-रेंज फोन होगा और यह बहुत हद तक Samsung Galaxy A60 से प्रेरित होगा।

सैमसंग गैलेक्सी एम40 को हाल ही में वाई-फाई सर्टिफिकेशन मिला था। इससे पहले Samsung Galaxy M40 को SM-M405F मॉडल नंबर के साथ Geekbench पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से पता चला कि गैलेक्सी एम40 में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड पाई होगा। टिप्सटर इशान अग्रवाल के एक ट्वीट के मुताबिक, गैलेक्सी एम40 को जल्द ही गैलेक्सी ए10एस के साथ लॉन्च किया जाएगा। Galaxy M40 में 6.3 इंच डिस्प्ले होने का दावा है।

एक अलग रिपोर्ट में बताया गया कि यह फोन 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि Galaxy M40 की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी और यह सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। यह बहुत हद तक हाल ही में चीन में लॉन्च किए गए Galaxy A60 से प्रेरित होगा। ऐसा लगता है कि सैमसंग का यह फोन 6.3 इंच इनफिनिटी ओ डिस्प्ले, होल-पंच डिज़ाइन, तीन रियर कैमरे और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए10एस दो महीने पहले भारत में उपलब्ध कराए गए Galaxy A10 का ही एक अवतार होगा। Galaxy A10s का मॉडल नंबर SM-A107 हो सकता है और यह ग्रीन, ब्लैक व ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। दावा किया गया है कि यह हैंडसेट मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  2. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  4. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  5. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  6. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  7. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  8. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »