4096 रुपये सस्ते में मिल रहा 4 कैमरे, 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy M33 5G, 2022 का आखिरी ऑफर

Samsung Galaxy M33 5G में 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस इनफिनिटी वी डिस्प्ले दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में Exynos का ऑक्टा कोर प्रोससर है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2022 12:36 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने इस साल अप्रैल में Samsung Galaxy M33 5G को लॉन्च किया था।
  • Samsung Galaxy M33 5G में 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy M33 5G मात्र 16,558 रुपये में मिल रहा है, जिस पर छूट है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने इस साल अप्रैल में Samsung Galaxy M33 5G को लॉन्च किया था। अगर आपने तब यह फोन नहीं खरीदा था और अब इसे खरीदने का सोच रहे हैं तो आप इसे सस्ते दामों में अपना बना सकते हैं। जी हां ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर साल 2022 के आखिर में अब यह फोन काफी सस्ते दामों में मिल रहा है। Flipkart पर इस फोन पर कीमत में कटौती के साथ-साथ दमदार  बैंक ऑफर मिल रहा है, जिससे इसे काफी सस्ता किया जा सकता है।
 

Samsung Galaxy M33 5G की कीमत में कटौती और ऑफर


सबसे पहले Samsung Galaxy M33 5G की कीमत की बात करें तो ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट वाला Samsung Galaxy M33 5G मात्र 16,558 रुपये में मिल रहा है। जबकि आपको बता दें कि अप्रैल 2022 में लॉन्च के दौरान इस फोन के इस स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये थी। मगर अब यह फोन सस्ते दामों में मिल रहा है। हालांकि कीमत यहीं तक कम नहीं होती है बल्कि आप बैंक ऑफर से इसे और भी कम कर सकते हैं। बैंक ऑफर में Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन और मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड से 10 प्रतिशत (2,000 रुपये तक) बचत हो सकती है। Flipkart Axis Bank कार्ड से 5% कैशबैक मिल सकता है। बैंक ऑफर पूरा मिलने पर फोन की प्रभावी कीमत 1655 रुपये कम होकर 14,903 रुपये तक हो सकती है।
 

Samsung Galaxy M33 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy M33 5G में 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस इनफिनिटी वी डिस्प्ले दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में Exynos का ऑक्टा कोर प्रोससर है। स्टोरेज के लिए इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात की जाए तो इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा,  f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस का सपोर्ट दिया गया है। बैटरी की बात की जाए तो इस फोन में 25W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh बैटरी दी गई है। Samsung Galaxy M33 5G Android 12 बेस्ड One UI 4.1 पर काम करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.