Android 12 और 6GB रैम के साथ Samsung Galaxy M33 5G गीकबेंच पर लिस्ट!

Samsung Galaxy M33 5G स्मार्टफोन को लेकर पिछले दिनों खबर आई थी कि यह फोन 6,000mAh बैटरी के साथ जनवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, अब यह फोन कथित रूप से बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है।

Android 12 और 6GB रैम के साथ Samsung Galaxy M33 5G गीकबेंच पर लिस्ट!
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M33 5G जनवरी 2022 में हो सकता है लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी एम33 5जी Exynos 1200 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • फोन मॉडल नंबर SM-M336BU के साथ गीकबेंच पर लिस्ट
विज्ञापन
Samsung Galaxy M33 5G स्मार्टफोन को लेकर पिछले दिनों खबर आई थी कि यह फोन 6,000mAh बैटरी के साथ जनवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, अब यह फोन कथित रूप से बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है, जिसके जरिए फोन के अन्य कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। नाम से समझ आता है कि यह फोन Samsung Galaxy M32 5G का सक्सेसर होगा, जिसे इस साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल नंबर SM-M336BU के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। बता दें, यह मॉडल नंबर इससे पहले भी ऑनलाइन सामने आ चुका है, जिससे माना जा सकता है कि यह Samsung Galaxy M33 5G स्मार्टफोन का ही मॉडल नंबर है। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एम33 5जी स्मार्टफोन Android 12 पर काम करेगा। साथ ही इसमें 6 जीबी तक रैम मिलेगी।

गीकबेंच पर फोन का सिंगल-कोर स्कोर 726 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर स्कोर 1830 प्वाइंट्स है। यह फोन Exynos 1200 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

इसक अलावा, गीकबेंच लिस्टिंग के जरिए फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने नहीं आई है।

हालांकि, रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फोन 6.5 इंच फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आ सकता है। साथ में फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा और 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

गौरतलब है कि हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि यह फोन 6,000 एमएएच बैटरी क्षमता के साथ आ सकता है। साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि सैमसंग का ये 5G स्मार्टफोन जनवरी 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, यह भी बताया गया था कि गैलेक्सी एम33 5जी को Android 12 बेस्ड One UI 4.0 स्किन भी मिल सकती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »