Samsung Galaxy M32 के स्पेसिफिकेशन लीक, जल्द लॉन्च होने का इशारा

लिस्टिंग के जरिए खुलासा होता है कि Samsung Galaxy A32 फोन 15 वॉट रैपिड चार्जिंग क्षमता से लैस होगा। हालांकि, इसके अलावा इस लिस्टिंग में फोन से संबंधित अन्य किसी प्रकार की जानकारी हासिल नहीं हुई है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 8 जून 2021 14:49 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A32 मॉडल नंबर SM-M325F के साथ है लिस्ट
  • सैमसंग गैलेक्सी एम32 मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर हो सकता है लिस्ट
  • फोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हो चुका है लिस्ट

6 जीबी रैम से लैस हो सकता है Samsung Galaxy A32 स्मार्टफोन

Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन पिछले लम्बे वक्त से सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले दिनों ही यह स्मार्टफोन Samsung India वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर लाइव हुआ था, जिससे अंदाजा लगया गया था कि यह फोन जल्द ही भारत में दस्तक दे सकता है। वहीं अब यह फोन कथित रूप से Federal Communications Commission (FCC) वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग से फोन की चार्जिंग क्षमता से संबंधित जानकारी सार्वजनिक हुई है। बता दें, सैमसंग गैलेक्सी एम32 स्मार्टफोन फोन Samsung Galaxy M31s का सक्सेसर हो सकता है, जो कि पिछले साल जुलाई महीने में लॉन्च हुआ था। लेटेस्ट लिस्टिंग से अंदाजा लगया जा सकता है कि सैमसंग गैलेक्सी एम32 स्मार्टफोन भी अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है।

Mysmartprice की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-M325F के साथ एफसीसी वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के जरिए खुलासा होता है कि यह फोन 15 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस होगा। हालांकि, इसके अलावा इस लिस्टिंग में फोन से संबंधित अन्य किसी प्रकार की जानकारी हासिल नहीं हुई है।
Advertisement

आपको बता दें, हाल ही में यह स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है, जिसमें Geekbench, BIS, DEKRA और Bluetooth Special Interest Group (SIG) आदि शामिल हैं। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी जिसके अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एम32 फोन Android 11 के साथ आएगा। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर MT6769V/CT से लैस होगा, जो कि मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर का कोडनेम है। इसके साथ 6 जीबी रैम दी जा सकती है। फोन का सिंगल कोर स्कोर 361 प्वाइंट्स है और मल्टी-कोर स्कोर 1254 प्वाइंट्स है।

पिछले महीने गैलेक्सी एम32 फोन कथित रूप से DEKRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, जहां पता लगा था कि इस फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिग सपोर्ट मिलेगा। ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंस में दिखा था कि आगामी स्मार्टफोन ब्लूटूथ वी5 से लैस होगा।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Quick 90Hz refresh rate
  • Very good battery life
  • Bad
  • Weak processor
  • Disappointing low-light camera performance
  • Slow charging
  • Pre-installed apps, spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  4. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.