6GB रैम के साथ Samsung Galaxy M32 गीकबेंच पर लिस्ट!

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy M32 फोन Android 11 के साथ आएगा। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोन का सिंगल कोर स्कोर 361 प्वाइंट्स है और मल्टी-कोर स्कोर 1254 प्वाइंट्स है।

6GB रैम के साथ Samsung Galaxy M32 गीकबेंच पर लिस्ट!

गीकबेंच पर लिस्ट है मॉडल नंबर SM-M325FV

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M32 मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस होगा
  • सैमसंग गैलेक्सी एम32 फोन का मॉडल नंबर SM-M325FV हो सकता है
  • फोन में मिल सकता है 6 जीबी रैम
विज्ञापन
Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन कथित रूप से गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जहां फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। इन जानकारियों के आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह स्मार्टफोन Samsung के मिड-रेंज Galaxy A32 जैसा ही होगा। बता दें, सैमसंग गैलेक्सी ए32 स्मार्टफोन को भारत में मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। यह फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाले क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसके अलावा फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही स्मार्टफोन 90- हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

Nashville Chatter की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung का एक फोन मॉडल नंबर SM-M325FV के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। मॉडल नंबर के आधार पर रिपोर्ट में अटकले लगाई गई है कि यह फोन मार्केट में Samsung Galaxy M32 के नाम से आ सकता है। कथित गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एम32 फोन Android 11 के साथ आएगा। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक चिपसेट से लैस होगा, जिसका मॉडल नंबर MT6769V/CT है। प्रतीत होता है कि यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 6 जीबी रैम दी जाएगी। फोन का सिंगल कोर स्कोर 361 प्वाइंट्स है और मल्टी-कोर स्कोर 1254 प्वाइंट्स है। इसके अलावा लिस्टिंग में फोन से संबंधित अन्य जानकारियां नहीं दी गई है।

हाल ही में यह फोन कथित रूप से DEKRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, जहां पता लगा था कि इस फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

उपरोक्त स्पेसिफिकेशन के आधार पर सैमसंग गैलेक्सी एम32 फोन गैलेक्सी ए32 जैसा प्रतित होता है। जो कि एंड्रॉयड 11 आधारित OneUI 3.0 कस्टम स्किन पर काम करता है। इसमें 6.4 इंच फुल-एचडी+ सुपर ओमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 800 निट्स ब्राइटनेस और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर व Mali-G52 2EEMC2 जीपीयू, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से से लैस है, जिसके माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए32 4जी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.8 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का है, f/2.2 अपर्चर अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, f/2.4 लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और f/2.4 लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.2 लेंस के साथ 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ए32 4जी फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए आपको 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन का डायमेंशन 73.6 x 158.9 x 8.4mm और वजन 184 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  2. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  3. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  4. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  6. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  7. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »