Samsung Galaxy M31s, Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max में कौन बेहतर?

यहां हम Samsung Galaxy M31s के स्पेसिफिकेशन की तुलना Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max से कर रहे हैं।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 31 जुलाई 2020 13:56 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M31s, Redmi Note 9 Pro और Note 9 Pro Max की तुलना
  • तीनों फोन में मिलता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले
  • तीनों स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत 20,000 रुपये से कम है

Samsung Galaxy M31s की भारत में कीमत 19,499 रुपये से शुरू होती है

Samsung Galaxy M31s को भारत में लॉन्च कर दिया गया है और यह Redmi Note 9 Pro के साथ-साथ Redmi Note 9 Pro Max के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। ये तीनों फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं और इनमें कई रैम और स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। तीनों ही स्मार्टफोन  फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करते हैं, लेकिन इनकी बैटरी क्षमता अलग-अलग है। ऐसे में यदि आप सोच रहे हैं कि नया सैमसंग गैलेक्सी एम31एस Xiaomi के रेडमी नोट 9 प्रो और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के खिलाफ कम से कम कागज़ में कैसा है तो हम आपकी मदद करने जा रहे हैं। यहां हम Samsung Galaxy M31s के स्पेसिफिकेशन की तुलना Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max से कर रहे हैं।
 

Samsung Galaxy M31s vs Redmi Note 9 Pro vs Redmi Note 9 Pro Max: Price in India

सैमसंग गैलेक्सी एम31एस को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 19,499 रुपये है और इसके 8 जीबी रैम वेरिेएंट की कीमत 21,499 रुपये है। Samsung Galaxy M31s के दोनों वेरिएंट 128 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं। कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी एम31एस को मिराज ब्लैक और मिराज ब्लू रंगों में लॉन्च किया है।

बात करें Redmi Note 9 Pro की तो यह स्मार्टफोन दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। एक 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है, जिसकी भारत में कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। रंगों की बात करें, तो इसमें आपको ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट, और इंटरस्टेलर ब्लैक रंग के विकल्प मिलते हैं। 

तीसरा स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro Max है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 16,999 रुपये है और इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 18,499 रुपये में बेचा जाता है। इसका टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स तीन रंग के विकल्पों में आता है- ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलियन ब्लैक।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M31s vs Redmi Note 9 Pro vs Redmi Note 9 Pro Max: Specifications

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी एम31एस एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी एम31एस की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।


वहीं, Redmi Note 9 Pro की डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन बहुत हद तक रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स से मेल खाते हैं। लेकिन कुछ अंतर भी हैं। डुअल-सिम Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसके दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में भी किनारे पर ही फिंगरप्रिेंट सेंसर है।
Advertisement

बात करें Redmi Note 9 Pro Max की तो डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी मौज़ूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M31s vs Redmi Note 9 Pro vs Redmi Note 9 Pro Max: Camera

फोटो और वीडियो के लिए Samsung Galaxy M31s में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। सैमसंग गैलेक्सी एम31एस में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यहां Sony IMX682 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। यह 123 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस है। स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम31एस में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसे होल-पंच डिस्प्ले में जगह मिली है। कैमरा सेंसर  4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसमें स्लो मो वीडियो, एआर डूडल और एआर इमोजी फीचर दिए गए हैं।


वहीं, रेडमी नोट 9 प्रो चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
Advertisement

Redmi Note 9 Pro Max के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy M31s vs Redmi Note 9 Pro vs Redmi Note 9 Pro Max: Battery

Samsung Galaxy M31s की बैटरी 6,000 एमएएच की है। फोन 25 वॉट बंडल्ड चार्जर के साथ आता है। वही, रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसी प्रकार रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की बैटरी भी 5,020 एमएएच की है, लेकिन इसमें 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

सैमसंग गैलेक्सी एम31एस का डाइमेंशन 159.07x74.06x9.04 मिलीमीटर और वज़न 185 ग्राम है। रेडमी नोट 9 प्रो और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स का डाइमेंशन 165.7x76.6x8.8 मिलीमीटर और वज़न 209 ग्राम है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Crisp AMOLED display
  • Bundled fast charger
  • Bad
  • Dated processor
  • Weak low-light camera performance
  • Poor video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • Bad
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • Bad
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  6. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  7. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.