Samsung Galaxy M31s हो सकता है 6,000 एमएएच बैटरी वाला फोन

Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन भारत में फरवरी में लॉन्च हुआ था, जिसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31एस की कीमत इससे कम होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 जून 2020 12:48 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M31 का कमज़ोर वेरिएंट हो सकता है Samsung Galaxy M31s
  • सैमसंग गैलेक्सी एम31एस क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ हो सकता है लॉन्च
  • एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर हो सकता है सैमसंग के इस फोन में

Samsung Galaxy M31s के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं

Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन TUV Rheinland सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस आगामी फोन को लेकर माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy M31 का ही कमज़ोर वेरिएंट होगा, जिसे इस साल फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, सैमसंग गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन लॉन्च कब किया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले यह स्मार्टफोन एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर के साथ गीकबेंच साइट पर भी लिस्ट हो चुका है। बताया जा रहा है कि फोन में एंड्रॉयड 10 और 6 जीबी रैम दिया जाएगा।

Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन TUV Rheinland सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग में सामने आया था कि सैमसंग गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ आएगा। आपको बता दें, Samsung Galaxy M31 में भी इतनी ही बैटरी क्षमता दी गई है, अगर यह लिस्टिंग सही साबित होती है तो बैटरी के मामले में सैमसंग गैलेक्सी एम31एस और गैलेक्सी एम31 में कोई तुलना नहीं की जा सकेगी, क्योंकि यह दोनों ही फोन एक-जैसी बैटरी क्षमता के साथ आते हैं।
 

टीयूवी राइनलैंड लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले टिप्सटर the_tech_guy द्वारा दी गई है, साथ ही यह भी पुष्टि की गई है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड के अलावा सर्टिफिकेशन साइट में इस स्मार्टफोन को लेकर अन्य कोई खुलासा नहीं हुआ है।

आपको बता दें, इससे पहले गीकबेंच की लिस्टिंग में सामने आ चुका है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन में एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिया जाएगा। पुरानी लीक में इशारा मिल चुका है कि फोन में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज क्षमता भी दी जा सकती है।
Advertisement

इसके अलावा गैलेक्सी एम31एस एमोलेड डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, बिल्कुल गैलेक्सी एम31 की तरह। पुरानी रिपोर्ट्स में जानकारी मिली थी कि इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
Advertisement

गौरतलब है कि सैमसंग गैलेक्सी ए31 स्मार्टफोन भारत में फरवरी में लॉन्च हुआ था, जिसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31एस की कीमत इससे कम होगी। हालांकि, इस संबंध में सैमसंग ने अब-तक कोई आधिकारिक बयान ज़ारी नहीं किया है और ना ही गैलेक्सी एम31एस लॉन्च की कोई जानकारी दी है। लेकिन इस तरह बार-बार सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट होने से अंदाजा लगया जा सकता है कि फोन लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Excellent battery life
  • Decent performance
  • Good photo quality in daylight
  • Bad
  • Disappointing low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Poor video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  3. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  2. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  3. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  4. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  5. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  6. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  7. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  8. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.