Samsung Galaxy M31s की बिक्री अगस्त में होने का दावा, डिज़ाइन भी लीक

Samsung Galaxy M31s के कथित रेंडर को भी साझा किए गए हैं, जिससे पता चलता है कि फोन के बैक में एक एलइडी फ्लैश के साथ एल-आकार से सेट चार इमेज सेंसर होंगे। इसके अलावा इसमें होल-पंच डिस्प्ले होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 जुलाई 2020 10:34 IST
ख़ास बातें
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले से लैस हो सकता है Galaxy M31s
  • पहले भी कई लीक्स के जरिए सामने आ चुके हैं मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • इस महीने के अंत में लॉन्च होने के बाद अगस्त में बिक्री शुरू होने का दावा

Samsung Galaxy M31s हो सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले से लैस

Samsung Galaxy M31s के इस महीने के अंत में लॉन्च होने की खबर है और अब एक रिपोर्ट बताती है कि इसकी बिक्री भारत में 6 अगस्त से शुरू होगी। फोन के ताज़ा रेंडर भी साथ में लीक हो गए हैं, जिससे पता चलता है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31एस एक एल-शेप रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। फोन में पीछे की तरफ चार कैमरे और फ्रंट में एक होल-पंच डिस्प्ले होगा। Samsung Galaxy M31s को Galaxy M31 के मुकाबले कुछ छोटे अपग्रेड लेकर आ सकता है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

91Mobiles की रिपोर्ट है कि Samsung Galaxy M31s भारत में 6 अगस्त को सेल के लिए उपलब्ध होगा। रिपोर्ट में यह भी दोहराया गया है कि फोन इस महीने के अंत में लॉन्च हो सकता है लेकिन बिक्री केवल अगस्त में शुरू होगी। सैमसंग गैलेक्सी एम31एस को सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर और अमेज़न इंडिया साइटों पर भी उपलब्ध होने की सूचना है। इसके अलावा इसे 20,000 रुपये के आसपास लॉन्च होने की जानकारी दी गई है।

इसी पब्लिकेशन ने Samsung Galaxy M31s के कथित रेंडर को भी साझा किया। फोन में एक एलइडी फ्लैश के साथ एल-आकार से सेट चार इमेज सेंसर होंगे। फोन के आगे की ओर ऊपर बीचों बीच एक कटआउट दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा सेट होगा।

आपको बता दें, यह फोन कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है, जिससे स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन से संबंधित कई जानकारियां सामने आ चुकी है। इस फोन का मॉडल नंबर SM-M317F हो सकता है, जो Geekbench, TUV Rheinland, और Safety Korea वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन में एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिया जाएगा। पुरानी लीक में इशारा मिल चुका है कि फोन में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज क्षमता भी दी जा सकती है। इसके अलावा गैलेक्सी एम31एस एमोलेड डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, बिल्कुल गैलेक्सी एम31 की तरह। पुरानी रिपोर्ट्स में जानकारी मिली थी कि इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  4. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  9. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  10. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.