Samsung Galaxy M31s इस महीने भारत में हो सकता है लॉन्च, अगस्त से सेल

रिपोर्ट बताती है कि Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन भारत में इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। वहीं इसकी सेल Amazon के माध्यम से अगस्त में शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 16 जुलाई 2020 14:14 IST
ख़ास बातें
  • Amazon पर शुरू हो सकती है Samsung Galaxy M31s की सेल
  • 64 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी एम31एस
  • Samsung Galaxy M31 का ही फॉलोअप है गैलेक्सी एम31एस

Samsung Galaxy M31s की बैटरी 6,000 एमएएच की हो सकती है

Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन भारत में इस महीने में लॉन्च किया जा सकता है, वहीं अगस्त से इसकी सेल शुरू की जाएगी। यह दावा हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में किया गया। गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन इस साल फरवरी में लॉन्च हुए Samsung Galaxy M31 का ही फॉलोअप है। अब तक गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जिसके जरिए स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि इसके ज्यादातर फीचर्स पर अब भी पर्दा है। मई में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि Samsung अपने गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन को जून या फिर जुलाई में लॉन्च नहीं करेगी, इसे साल के अंत में लॉन्च किया जाएगा।
 
 

Samsung Galaxy M31s price in India, launch, availability (rumoured)

इस मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले वाली IANS रिपोर्ट बताती है कि Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन भारत में इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। वहीं इसकी सेल Amazon के माध्यम से अगस्त में शुरू की जाएगी। इसके अलावा यह फोन सैमसंग के अन्य रिटेल प्लेटफॉर्म पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा। बताया जा रहा है कि फोन की कीमत 20,000 रुपये से कम होगी। हालांकि, Samsung ने गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन के संबंध में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। जैसा कि हमने बताया, मई में एक जाने-माने टिप्सटर ने जानकारी दी थी कि कंपनी सैमसंग गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन को भारत में जून या जुलाई में नहीं, बल्कि साल के अंत में लॉन्च करेगी।
 

Samsung Galaxy M31s specifications (rumoured)

आपको बता दें, यह फोन कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है, जिससे स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन से संबंधित कई जानकारियां सामने आ चुकी है। इस फोन का मॉडल नंबर SM-M317F हो सकता है, जो Geekbench, TUV Rheinland, और Safety Korea वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन में एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिया जाएगा। पुरानी लीक में इशारा मिल चुका है कि फोन में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज क्षमता भी दी जा सकती है। इसके अलावा गैलेक्सी एम31एस एमोलेड डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, बिल्कुल गैलेक्सी एम31 की तरह। पुरानी रिपोर्ट्स में जानकारी मिली थी कि इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.