Samsung Galaxy M30s के डिज़ाइन के बारे में मिली अहम जानकारी

भारत में Samsung Galaxy M30s की कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है। इस फोन को भारत में 18 सितंबर को लॉन्च किया जाना है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 सितंबर 2019 14:04 IST
ख़ास बातें
  • 6,000 एमएएच की बैटरी होगी Samsung Galaxy M30s में
  • Samsung Galaxy M30s में होगा 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • एंड्रॉयड 9 पाई से लैस हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी एम30एस

Samsung Galaxy M30s में होंगे तीन रियर कैमरे

Samsung Galaxy M30s स्मार्टफोन को TENAA पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से फोन के अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हुए हैं। फोन को भारत में 18 सितंबर को लॉन्च किया जाना है। अमेज़न इंडिया की साइट पर इस फोन का टीज़र भी ज़ारी कर दिया गया है। फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप नॉच होने की पुष्टि हो चुकी है। दावा है कि फोन में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर होगा।

टीना लिस्टिंग में इस्तेमाल की गई तस्वीरों के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए30एस में वाटरड्रॉप नॉच और निचले हिस्से पर चौड़ा बेज़ल होगा। फोन में ग्रेडिएंट बैक पैनल और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। गैलेक्सी एम30एस में तीन रियर कैमरे वर्टिकल पोज़ीशन में होंगे। इनके बगल में फ्लैश को जगह मिलेगी। अमेज़न टीज़र पेज से भी फोन के डिजाइन का खुलासा हुआ है। टीना लिस्टिंग का स्पेसिफिकेशन पेज अभी एक्सेस नहीं हो रहा है। वैसे, हैंडसेट के बारे में ढेरों जानकारियां पहले ही लीक हो चुकी हैं।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M30s Price in India

न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस ने बताया था कि भारत में गैलेक्सी एम30एस की कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है। इस फोन को भारत में 18 सितंबर को लॉन्च किया जाना है।
 

Samsung Galaxy M30s की बिक्री होगी अमेज़न पर
 

Samsung Galaxy M30s specifications

Samsung India के मोबाइल बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसडेंट असीम वारसी ने हाल ही में गैजेट्स 360 को बताया था कि सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले और एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर होगा। Samsung पहले ही इस बात से पर्दा उठा चुकी है कि Galaxy M30s में जान फूंकने के लिए 6,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी और यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, नए सैमसंग स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरे होंगे। पिछले हिस्से पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल सेंसर और एफ/ 2.2 लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।

इसके अलावा गैलेक्सी एम30एस के रैम और स्टोरेज के दो-दो विकल्प होंगे- 4 जीबी और 6 जीबी रैम,  64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज। दावा है कि इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x75.1x8.9 मिलीमीटर होगा और वज़न 174 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Great battery life
  • Decent performance
  • Good camera performance in daylight
  • Bad
  • Camera is slow to focus
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.