Samsung Galaxy M30 की दूसरी सेल आज, यहां मिलेगा

Samsung Galaxy M30 को मंगलवार को फिर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि यह सैमसंग गैलेक्सी एम30 की दूसरी सेल है जो दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 मार्च 2019 11:03 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M30 में हैं तीन रियर कैमरे
  • Samsung Galaxy M30 में 5,000 एमएएच की बैटरी है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए30 में है 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले

Samsung Galaxy M30 का दाम 14,990 रुपये से शुरू

Samsung Galaxy M30 को मंगलवार को फिर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि यह सैमसंग गैलेक्सी एम30 की दूसरी सेल है जो दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। पिछली सेल की तरह सैमसंग का यह हैंडसेट Amazon India और सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर उपलब्ध होगा। बता दें कि यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, सुपर एमोलेड स्क्रीन और इनफिनिटी यू डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। Galaxy M30 में 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन की भिड़ंत Redmi Note 7 Pro से होगी, जिसकी पहली सेल बुधवार (13 मार्च) को आयोजित होगी।

Samsung Galaxy M30 की दूसरी सेल दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया और सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर आयोजित होगी। उम्मीद है कि आज की सेल में भी कंपनी इस फोन को लिमिटेड संख्या में उपलब्ध कराएगी।


Samsung Galaxy M30 की भारत में कीमत

Samsung Galaxy M30, कंपनी की गैलेक्सी एम सीरीज़ का सबसे महंगा फोन है। सैमसंग गैलेक्सी एम30 की भारत में कीमत 14,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जा रहा है। फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मॉडल को 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। Samsung Galaxy M30 ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।

(पढ़ें: Samsung Galaxy M30 का रिव्यू)

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर ग्राहकों के लिए बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प, जियो डबल डेटा ऑफर और एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध होगा।
 

Samsung Galaxy M30 स्पेसिफिकेशन और फीचर

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी एम30 में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस वी9.5 है। Samsung ने वादा किया है कि वह जल्द ही Galaxy M30, Galaxy M10 और Galaxy M20 के एंड्रॉयड पाई अपडेट के बारे में जानकारी देगी। नए Samsung हैंडसेट में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह इनफिनिटी यू डिज़ाइन वाली स्क्रीन है और यह वाटरड्रॉरप नॉच से लैस है। Samsung Galaxy M30 में  Widevine L1 सर्टिफिकेशन है, यानी आप नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो के एचडी कंटेंट को भी स्ट्रीम कर सकते हैं।

फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी आरजीबी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इस फोन में फ्रंट पैनल पर सेल्फी फोकस सपोर्ट वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। Galaxy M30 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी/ 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

Galaxy M सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। Samsung का दावा है कि गैलेक्सी एम30 की बैटरी आसानी से एक दिन तक साथ देगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर तो है ही, साथ में फेस अनलॉक फीचर के लिए सपोर्ट भी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp Super AMOLED display
  • Good camera performance in daylight
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Gets slightly warm after gaming
  • Dated Android version
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7904

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में दिया जा सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. सैटेलाइट से धरती के नक्शे पर दिखेगा आपका नाम! नासा की अनोखी पहल
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले सप्ताह होंगे भारत में लॉन्च, 8,000mAh तक की बैटरी
  2. Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
  3. Samsung देगी Meta, Apple को टक्कर? ला रही AI स्मार्ट ग्लासेस!
  4. सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी खरीदारी, Strategy ने खरीदे 3,200 से ज्यादा बिटकॉइन
  5. Google से मिनटों में ढूंढें खोया हुआ फोन, नुकसान से तुरंत होगा बचाव, जानें आसान तरीका
  6. Tecno Spark 50 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo Find X10 में दिया जा सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. सैटेलाइट से धरती के नक्शे पर दिखेगा आपका नाम! नासा की अनोखी पहल
  9. Xiaomi 17T, 17T Pro जल्द होंगे लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस और कीमत का हुआ खुलासा
  10. Samsung Galaxy S27 सीरीज में मिल सकता है नया कैमरा लेआउट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.