Samsung Galaxy M30 लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरे हैं इसमें

Samsung ने अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Samsung Galaxy M30 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 28 फरवरी 2019 12:39 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एम30 की भारत में कीमत 14,990 रुपये से शुरू
  • Samsung Galaxy M30 में 5,000 एमएएच की बैटरी होगी
  • तीन रियर कैमरों के साथ आता है Samsung Galaxy M30

Samsung Galaxy M30 India Launch: सैमसंग गैलेक्सी एम30 हुआ लॉन्च, तीन रियर कैमरे हैं इसमें

Samsung ने अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Samsung Galaxy M30 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। Samsung Galaxy M10 और Samsung Galaxy M20 की तरह सैमसंग का यह स्मार्टफोन सिर्फ ऑनलाइन मार्केट में उपलब्ध होगा। अहम खासियतों की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम30 हैंडसेट तीन रियर कैमरे, सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 5000 एमएएच बैटरी से लैस है। बैटरी में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। सैमसंग के इस फोन की बॉडी ग्रेडिएंट डिज़ाइन के साथ आती है। फोन की बिक्री 5 मार्च 2019 से अमेज़न इंडिया और सैमसंग के ई-शॉप पर शुरू होगी। 7 मार्च को दोपहर 12 बजे Samsung Galaxy M30 पहली बार सैमसंग ई-शॉप और अमेज़न (Amazon) इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 

Samsung Galaxy M30 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

सैमसंग गैलेक्सी एम30 की भारत में कीमत 14,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जा रहा है। फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मॉडल को 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। Samsung Galaxy M30 ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M30 स्पेसिफिकेशन और फीचर

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी एम30 में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस वी9.5 है। Samsung ने वादा किया है कि वह जल्द ही Galaxy M30, Galaxy M10 और Galaxy M20 के एंड्रॉयड पाई अपडेट के बारे में जानकारी देगी। नए Samsung हैंडसेट में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह इनफिनिटी यू डिज़ाइन वाली स्क्रीन है और यह वाटरड्रॉरप नॉच से लैस है। Samsung Galaxy M30 में  Widevine L1 सर्टिफिकेशन है, यानी आप नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो के एचडी कंटेंट को भी स्ट्रीम कर सकते हैं।
 

Samsung Galaxy M30 में हैं तीन रियर कैमरे

फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी आरजीबी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इस फोन में फ्रंट पैनल पर सेल्फी फोकस सपोर्ट वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। Galaxy M30 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी/ 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

Galaxy M सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। Samsung का दावा है कि गैलेक्सी एम30 की बैटरी आसानी से एक दिन तक साथ देगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर तो है ही, साथ में फेस अनलॉक फीचर के लिए सपोर्ट भी है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp Super AMOLED display
  • Good camera performance in daylight
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Gets slightly warm after gaming
  • Dated Android version
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7904

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  2. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  3. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  4. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  5. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  7. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  9. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  10. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.