Samsung Galaxy M21 भारत में आज होगा लॉन्च, ये हो सकती है कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M21 आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। गैलेक्सी एम सीरीज़ के पिछले फोन की उपलब्धता को देखा जाए तो गैलेक्सी एम21 भी अमेज़न इंडिया और सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर बेचा जा सकता है।

Samsung Galaxy M21 भारत में आज होगा लॉन्च, ये हो सकती है कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M21 अमेज़न और कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर बेचा जाएगा

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M21 अमेज़न और सैमसंग की वेबसाइट पर बेचा जाएगा
  • फोन में 6,000 एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा
  • सैमसंग गैलेक्सी एम21 का एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा
विज्ञापन
Samsung Galaxy M21 भारत आज यानी 18 मार्च को लॉन्च होने वाला है। स्मार्टफोन पहले सोमवार को लॉन्च होना था, जिसके बाद सैमसंग ने इसके लॉन्च को आज के लिए टाल दिया। सैमसंग एम21 को सैमसंग काफी लंबे समय से टीज़ कर रही है। अमेज़न इंडिया पर भी इसके टीज़र पोस्टर देखे जा चुके हैं। सैमसंग गैलेक्सी एम21 के कई फीचर्स पहले से ही कंफर्म हो चुके हैं। साथ ही इसके कई लीक्स भी देखने को मिले हैं, जिनमें इसके फीचर्स का अंदाज़ा मिला है। यह पहले ही पुष्टी हो चुकी है कि Samsung Galaxy M21 में 6,000 एमएएच क्षमता की बड़ी बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा।

दक्षिण कोरियाई कंपनी ने फोन लॉन्च के लिए कोई प्रेस इवेंट आयोजित नहीं किया है। सैमसंग अपने लेटेस्ट गैलेक्सी एम21 स्मार्टफोन को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन लॉन्च करेगी।  लॉन्च और स्मार्टफोन से जुड़ी सभी जानकारी जैसे कीमत और स्पेसिफिकेशन जानने के लिए आप Gadgets 360 के साथ बने रह सकते हैं।
 

Samsung Galaxy M21 price in India (expected)

सैमसंग गैलेक्सी एम21 की कीमत Galaxy M20 के आसपास ही होगी, जो पिछले साल जनवरी में लॉन्च हुआ था। इस फोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये थी। Samsung Galaxy M21 फोन अमेज़न इंडिया के साथ-साथ कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर बेचा जाएगा। जैसे कि हमने आपको पहले बताया कंपनी ने इस फोन के लॉन्च के लिए कोई इवेंट आयोजित नहीं किया है, इसलिए फोन से जुड़ी सभी खबरों को जानने के लिए जुड़े रहिए गैजेट्स 360 के साथ, फोन लॉन्च होते ही हम फोन से जुड़ी हर डिटेल्स आपके लिए लेकर आएंगे।
 

Samsung Galaxy M21 specifications (confirmed and expected)

Samsung ने टीज़ किया था कि Samsung Galaxy M21 हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आएगा। इनमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। बाकी दो कैमरों के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध है। संभवतः इनमें से एक वाइड-एंगल शूटर होगा और दूसरा डेप्थ सेंसर हो सकता है।

सैमसंग ने खुलासा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम21 में सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। प्रतीत होता है कि यह इनफिनिटी यू डिज़ाइन से लैस है। वाटरड्रॉप नॉच में 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे को जगह मिलेगी। गौर करने वाली बात है कि अमेज़न और सैमसंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव माइक्रोसाइट में फोन में 6,000 एमएएच बैटरी होने का ज़िक्र है। खबर है कि यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। Galaxy M21 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और इसके ऊपर One UI 2.0 होगा। इसे ब्लू, ब्लैक और वॉयलेट रंग में लॉन्च किया जा सकता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp AMOLED display
  • Very good battery life
  • Decent performance
  • कमियां
  • Spammy notifications
  • Below-average camera performance
  • Charging takes a long time
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  4. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  6. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  8. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  9. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »