Samsung Galaxy M20 में 5000 एमएएच बैटरी होने का दावा

टेक की दुनिया को Samsung Galaxy S10 का बेसब्री से इंतज़ार है। लेकिन Samsung नई Galaxy M सीरीज़ पर भी काम कर रही है। सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ को भविष्य में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2018 14:28 IST
ख़ास बातें
  • Samsung के गैलेक्सी एम20 हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा
  • Samsung Galaxy M20 में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है
  • Samsung Galaxy M20 को यूरोप के चुनिंदा देश में लाया जाएगा

Samsung Galaxy M20 में 5000 एमएएच बैटरी होने का दावा

टेक की दुनिया को Samsung Galaxy S10 का बेसब्री से इंतज़ार है। लेकिन Samsung नई Galaxy M सीरीज़ पर भी काम कर रही है। सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ को भविष्य में लॉन्च किया जाएगा। इस बीच Samsung Galaxy M20 मॉडल के बारे में जानकारी सामने आई है। Galaxy M20 को 5000 एमएएच बैटरी के लिए जाना जाएगा। गौर करने वाली बात है कि यह 4000 एमएएच बैटरी वाले सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 से भी बड़ी बैटरी के साथ आएगा। दूसरी तरफ, Samsung Galaxy M10 को सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। यह इशारा है कि सैमसंग के नए स्मार्टफोन कभी भी लॉन्च हो सकते हैं। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एम20 स्मार्टफोन में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और एलसीडी टीएफटी डिस्प्ले पैनल होगा। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का सेंसर रहेगा।

खबर आई है कि Samsung Galaxy M20 हैंडसेट SM-M205F मॉडल नंबर के साथ आएगा। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी होगी। यह दावा GalaxyClub.nl की एक रिपोर्ट में किया गया है। देखा जाए तो यह सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की 4,000 एमएएच की बैटरी से 25 फीसदी ज्यादा बड़ी है। यह भी दावा किया गया है कि Samsung Galaxy M20 को यूरोप के चुनिंदा देश में लाया जाएगा।

AllAboutSamsung ने गैलेक्सी एम20 से जुड़ी जानकारियों के आधार पर सैमसंग गैलेक्सी एम20 का एक कंसेप्ट रेंडर भी तैयार किया है। रेंडर में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच और पतले बेज़ल वाले स्मार्टफोन को दिखाया गया है। इसके अलावा हैंडसेट का डाइमेंशन 156x74.5x8.8 मिलीमीटर है।
 

Photo Credit: AllAboutSamsung

जानकारी आई है कि Samsung के गैलेक्सी एम20 हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के सेंसर दिए जाएंगे।
Advertisement

दूसरी तरफ, SM-M105F/DS मॉडल नंबर वाले एक सैमसंग स्मार्टफोन को वाई-फाई एलायंस पर सर्टिफाई किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सैमसंग गैलेक्सी एम10 का डुअल सिम वेरिएंट है।

वाई-फाई सर्टिफिकेशन से साफ है कि Samsung Galaxy M10 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, पावर सेव और वाई-फाई प्रोटेक्ट सेटअप से लैस है।
Advertisement

91Mobiles ने वाई-फाई सर्टिफिकेशन के बारे में सबसे पहले जानकारी दी। इसके अलावा Samsung Galaxy M10 में 1.59 गीगाहर्ट्ज़ एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम होगा। इसके साथ 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। फोन के ब्लू और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट होंगे। इसके अलावा हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी होगी। Samsung द्वारा गैलेक्सी एम10 को साल के अंत तक या जनवरी 2019 में लॉन्च किए जाने की संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  8. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.