Samsung Galaxy M12/ Galaxy F12 फोन के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

इस फोन में 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी एलसीडी स्क्रीन दी जा सकती है। सैमसंग गैलेक्सी एम12/ गैलेक्सी एफ12 स्मार्टफोन एक्सिनोस 850 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 6 जीबी LPDDR4 रैम और 128 जीबी eMMC 5.1 स्टोरेज दी जा सकती है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 21 जनवरी 2021 16:18 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M12/ Galaxy F12 में मिल सकता है फिंगरप्रिंट स्कैनर
  • फोन में दिया दा सकता है 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की हो सकती है
Samsung Galaxy M12 या फिर Galaxy F12 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक हो चुके हैं। लीक से जुड़े मॉडल नंबर Galaxy SM-M127/ SM-F127 इशारा करते हैं कि यह दोनों ही बजट स्मार्टफोन हो सकते हैं। यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा और इसकी बैटरी 6,000 एमएएच की होगी। इसके साथ टिप्सटर ने यह भी उल्लेख किया है कि गैलेक्सी ए82 5जी फोन आने वाले हफ्तों में दक्षिण कोरिया में लॉन्च हो सकता है।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने आगामी Samsung बजट स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन को 91Mobiles के माध्यम से साझा किया है। यह स्मार्टफोन या तो Samsung Galaxy M12 होगा या फिर Samsung Galaxy F12।  
Advertisement

इस फोन में 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी एलसीडी स्क्रीन दी जा सकती है। सैमसंग गैलेक्सी एम12/ गैलेक्सी एफ12 स्मार्टफोन एक्सिनोस 850 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 6 जीबी LPDDR4 रैम और 128 जीबी eMMC 5.1 स्टोरेज दी जा सकती है। हालांकि, इसके अलावा फोन में 3 जीबी/4 जीबी और 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी उपलब्ध हो सकता है।

टिप्सटर के अनुसार, फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम12 या फिर गैलेक्सी एफ12 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ उन्होंने बताया कि फोन में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद हो सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिए जाने की खबर है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम12 या फिर गैलेक्सी एफ12 में 6,000 एमएएएच की बैटरी दी जा सकती है। फिलहाल साथ नहीं है कि फोन में किसी प्रकार का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा या नहीं। हालांकि, फोन मे फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।
Advertisement

टिप्सटर ने यह भी वादा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए82 5जी फोन पर इन दिनों काम चल रहा है और आने वाले हफ्तों में इसे दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन Samsung Galaxy A80 का सक्सेसर हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.