Samsung Galaxy M11 और Galaxy M31 अगले साल हो सकते हैं लॉन्च

Samsung Galaxy M11, Galaxy M31: सैमसंग जल्द अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ में नए स्मार्टफोन को उतारने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2019 09:54 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M11 के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है
  • Samsung Galaxy M31 का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हो सकता है
  • Samsung Galaxy M21 और Galaxy M41 को भी लॉन्च करने की तैयारी

Samsung Galaxy M11, Galaxy M31: सैमसंग गैलेक्सी एम11 और गैलेक्सी एम31 से अगले साल उठ सकता है पर्दा

Samsung Galaxy M11, Galaxy M31: सैमसंग जल्द अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ में नए स्मार्टफोन को उतारने की तैयारी में है, कंपनी ने अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के अंतर्गत हाल ही में दो नए स्मार्टफोन Galaxy A51 और Galaxy A71 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार,  Samsung अपने Galaxy M10 और Galaxy M30 के अपग्रेड वर्जन पर काम कर रही है और जल्द सैमसंग गैलेक्सी एम11 और गैलेक्सी एम31 को लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल आगामी दोनों ही सैमसंग स्मार्टफोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन की कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन संभावना है कि Galaxy M11 और Galaxy M31 को अगले साल मार्केट में उतारा जा सकता है।

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी एम11 और गैलेक्सी एम31 अभी डेवलपमेंट के शुरुआती स्टेज में हैं, इसका मतलब कि अभी इन आगामी सैमसंग स्मार्टफोन के हार्डवेयर और डिजाइन के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। कहा जा रहा है कि Galaxy M11 के 32 जीबी तो वहीं Galaxy M31 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है।

ऐसा नहीं है कि अगले साल केवल गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम30 के ही अपग्रेड वर्जन को उतारा जाना है। Samsung अपने Galaxy M20 और Galaxy M40 के अपग्रेड वर्जन Galaxy M21 और Galaxy M41 स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। दावा किया गया है कि गैलेक्सी एम21 में एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए जाएंगे। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यहां 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा और इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी एम31 को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ उतारा जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy M31 के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं, इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है।

वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एम41 के बैक पैनल में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है लेकिन इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 लेटेस्ट फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  2. Samsung Galaxy S25 FE की गिरी कीमत, 11 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदने का मौका, जल्द करें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 FE की गिरी कीमत, 11 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदने का मौका, जल्द करें
  2. Redmi K100 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  3. AI डॉक्टर आ गया! Perplexity ने लॉन्च किया AI Health फीचर, जानें कैसे करता है काम
  4. 8 हजार सस्ता हो गया Samsung Galaxy S26, कंपनी ने दिया लिमिटिड ऑफर!
  5. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च से पहले फीचर्स का खुलासा, 165Hz डिस्प्ले, बड़ी बैटरी से होगा लैस
  6. Oppo Watch X3 Mini छोटी स्क्रीन के साथ जल्द हो सकती है लॉन्च, फीचर्स लीक
  7. 100 इंच तक बड़े टीवी Redmi Smart TV MAX, A Pro शाओमी ने किए लॉन्च, जानें कीमत
  8. OpenAI करेगी 4 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती, AI की तेज होती रेस में बड़ा फैसला
  9. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 लेटेस्ट फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  10. Tata Motors ने लॉन्च किया Harrier EV का नया वेरिएंट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.