Samsung Galaxy M11 और Samsung Galaxy M01 हुए सस्ते, जानें नई कीमत

Samsung Galaxy M11 के दो वेरिएंट हैं। सर्वाधिक कटौती 1,000 रुपये की है। दूसरी तरफ, Samsung Galaxy M01 के एक मात्र वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये हो गई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 सितंबर 2020 17:54 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M11 फोन 5,000mAh बैटरी से लैस
  • Samsung Galaxy M01 में 32 जीबी स्टोरेज है
  • 4,000mAh बैटरी से लैस आता है सैमसंग गैलेक्सी एम01
Samsung Galaxy M11 और Samsung Galaxy M01 स्मार्टफोन की कीमत भारत में कम की गई है। सैमसंग गैलेक्सी एम11 के दाम में लॉन्च के बाद पहली बार बदलाव हुआ है, जबकि सैमसंग गैलेक्सी एम01 के दाम में यह दूसरी कटौती है। सैमसंग गैलेक्सी एम11 की कीमत 1,000 रुपये तक कम की गई है, जबकि ग्राहक अब सैमसंग गैलेक्सी एम01 को 400 रुपये सस्ते में खरीद पाएंगे।
 

Samsung Galaxy M11, Samsung Galaxy M01 price in India

सैमसंग गैलेक्सी एम11 के 3 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,499 रुपये में बेचा जाएगा। पहले इसकी कीमत 10,999 रुपये थी। ग्राहक Samsung Galaxy M11 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को 11,999 रुपये में खरीद पाएंगे, जबकि पहले यह 12,999 रुपये में बिकता था। फोन ब्लैक, मेटालिक ब्लू और वॉयलट रंग में उपलब्ध होगा।

दूसरी तरफ, Samsung Galaxy M01 के एक मात्र वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये हो गई है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आने वाला यह मॉडल हाल ही में 8,399 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। पहले कीमत 8,999 रुपये थी। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और रेड रंग में मिलेगा।
 

Samsung Galaxy M11 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एम11 एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई 2.0 पर चलता है और 6.4 इंच एचडी+ (720x1560 पिक्सल) इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले पैनल से लैस आता है। इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट दिया गया है, जो 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्पों में आता है। इसका ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, एफ/1.8 अपर्चर वाले 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर से लैस है। इसके अलावा इस सेटअप में 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फोन के फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Samsung Galaxy M11 में 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प हैं जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी बढ़ाए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस / ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी शामिल हैं। इसके अलावा डिवाइस के पीछे एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एम11 फोन 5,000mAh बैटरी से लैस आता है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन का डाइमेंशन 161.4x76.3x9.0 मिलीमीटर और वज़न 197 ग्राम है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M01 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एम01 भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई 2.0 पर चलाता है और इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 5.71-इंच एचडी+ (720x1560 पिक्सल) टीएफटी इन्फिनिटी-वी डिस्प्ले पैनल दिया गया है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर काम करता है, जिसकी जुगलबंदी 3 जीबी रैम के साथ की गई है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप आता है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। फोन के फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है, जिसका अपर्चर एफ/ 2.2 है।

Samsung Galaxy M01 में 32 जीबी स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। हैंडसेट 4,000mAh बैटरी से लैस आता है, जिसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल नहीं है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.71 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.