Samsung Galaxy M10s और Galaxy A50s जल्द हो सकते हैं लॉन्च

Samsung Galaxy M10s और Galaxy A50s को वाई-फाई सर्टिफिकेशन मिल गया है। सैमसंग गैलेक्सी एम10एस और गैलेक्सी ए50एस को सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है।

Samsung Galaxy M10s और Galaxy A50s जल्द हो सकते हैं लॉन्च

Samsung Galaxy M10s और Galaxy A50s जल्द हो सकते हैं लॉन्च

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M10s मॉडल नंबर SM-M107F के साथ लिस्ट
  • Samsung Galaxy A50s मॉडल नंबर SM-A507FN/DS के साथ लिस्ट
  • गैलेक्सी ए50एस कर सकता है 2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़ बैंड को सपोर्ट
विज्ञापन
Samsung Galaxy M10s और Galaxy A50s को वाई-फाई सर्टिफिकेशन मिल गया है। सैमसंग गैलेक्सी एम10एस और गैलेक्सी ए50एस को सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है, यह इस बात का संकेत दे रहा है कि दोनों ही स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में गैलेक्सी एम10एस को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था, फोन को एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया था। दूसरी ओर, गैलेक्सी ए50एस को ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9610 चिपसेट, 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड पाई के साथ एंटूटू बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया था।

सैमसंग गैलेक्सी एम10एस का मॉडल नंबर SM-M107F है और इसे वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन मिल गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ बैंड, वाई-फाई डायरेक्ट और 802.11 बी/जी /एन कनेक्टिविटी सपोर्ट है। समान मॉडल नंबर के साथ गैलेक्सी एम10एस को हाल ही में गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया था। हैंडसेट ने सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 1217 और 3,324 स्कोर किया था। फोन में 3 जीबी रैम और एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
 
7g1p3ioo

Samsung Galaxy M10s जल्द हो सकता है लॉन्च
Photo Credit: Wi-Fi Alliance

सैमसंग गैलेक्सी ए50एस का मॉडल नंबर SM-A507FN/ DS वाई-फाई एलायंस पर लिस्ट किया गया है। यह मॉडल 2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़ बैंड, वाई-डायरेक्ट और 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आ सकता है। दोनों ही वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन को SamMobile द्वारा स्पॉट किया गया था।

गैलेक्सी ए50एस समान मॉडल नंबर के साथ एंटूटू पर भी लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से पता चला था कि फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर है। इसके अलावा पता चला था कि स्मार्टफोन में फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले और 64 जीबी स्टोरेज है।

फिलहाल सैमसंग ने इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि आखिर इन दोनों स्मार्टफोन को कब लॉन्च किया जाएगा। लेकिन अब जैसे कि दोनों ही स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन मिल चुका है और बेंचमार्क टेस्ट भी किया जा चुका है तो ऐसे में उम्मीद है कि इन आगामी स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »