Samsung Galaxy M10 लॉन्च के बेहद करीब, Galaxy M20 में होंगे तीन रियर कैमरे

भारत में Samsung Galaxy M10 का सपोर्ट पेज थोड़ी देर के लिए लाइव हो गया था। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एम20 और सैमसंग गैलेक्सी एम30 के स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 जनवरी 2019 19:45 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M10 एक बजट स्मार्टफोन होगा
  • Samsung Galaxy M20 में 5,000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद
  • 6.38 इंच डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन होगा Galaxy M30
Samsung इस महीने भारत में अपनी Galaxy M सीरीज़ को पेश करेगी जो मार्केट में Galaxy On और Galaxy J सीरीज़ की जगह लेगा। नई सीरीज़ में दहाई के आंकड़े पर आधारित नाम वाले कई फोन आएंगे- Galaxy M10, Galaxy M20, Galaxy M30, Galaxy M40, और भी। अब Samsung Galaxy M10, Samsung Galaxy M20 और Samsung Galaxy M30 के बारे में जानकारी इंटरनेट पर सार्वजनिक हुई है। दरअसल, भारत में Samsung Galaxy M10 का सपोर्ट पेज थोड़ी देर के लिए लाइव हो गया था। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एम20 और सैमसंग गैलेक्सी एम30 के स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं।

DroudShout ने दावा किया है कि सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर Samsung Galaxy M10 का सपोर्ट पेज थोड़ी देर के लिए लाइव हो गया था। SM-M105F/DS मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन को थोड़ी देर के लिए लिस्ट किया गया था, हालांकि इसे बाद में हटा लिया गया। लिस्टिंग से डिवाइस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन इतना तय है कि फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा।

Samsung Galaxy M10 को हाल ही में अमेरिका की सर्टिफिकेशन साइट FCC पर लिस्ट किया गया था। इसमें एंड्रॉयड ओरियो, 6.02 इंच स्क्रीन, एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 16 जीबी/ 32 जीबी स्टोरेज होने का दावा किया गया है। 64 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन को 3,400 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है। फोन ब्लूटूथ 4.2 कनेक्टिविटी और 155.7x75.8 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ आएगा। जानकारी मिली है कि फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और इनफिनिटी वी डिस्प्ले होगा।

दूसरी तरफ, Samsung Galaxy M20 वेरिएंट को भी यूएस की एफसीसी वेबसाइट पर लिस्ट किए जाने की खबर है। इसका डाइमेंशन 156.4x74.5x8.8 मिलीमीटर है। यह 6.13 इंच डिस्प्ले की ओर इशारा है। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी होगी।

Galaxy M30 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन AllAboutSamsung द्वारा लीक किए गए हैं। इसमें 6.38 इंच (1080x2220 पिक्सल) इनफिनिटी यू डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा सेटअप (13 मेगापिक्सल और दो 5 मेगापिक्सल सेंसर) और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होगा। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया है। इसका डाइमेंशन 159x75.1x8.4 मिलीमीटर है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, एंड्रॉयड 8.1 ओरियो और 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।
Advertisement

तीनों ही सैमसंग स्मार्टफोन को इस महीने ही भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लेकिन कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.