Amazon पर धांसू दिवाली ऑफर, Samsung का 5जी स्मार्टफोन हुआ 8000 से भी ज्यादा सस्ता

Amazon Great Indian Festival Diwali Special सेल में स्मार्टफोन पर सबसे तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2025 08:31 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M06 5G में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy M06 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy M06 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy M06 5G में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Amazon Great Indian Festival Diwali Special सेल में स्मार्टफोन पर सबसे तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आपका बजट 8,000 रुपये से भी कम है और नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का मन है तो इस सेल में आपकी ये इच्छा भी पूरी हो सकती है। जी हां ई-कॉमर्स साइट सैमसंग के इस साल लॉन्च हुए सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy M06 5G  पर धांसू छूट प्रदान कर रही है। कीमत में कटौती के अलावा ग्राहक क्रेडिट कार्ड से अतिरिक्त कैशबैक भी पा सकते हैं। यहां हम आपको Samsung Galaxy M06 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy M06 5G Offers & Price

Samsung Galaxy M06 5G के 4GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 7,999 रुपये में लिस्ट है। बैंक ऑफर की बात करें तो Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 7550 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए स्मार्टफोन की मौजूदा स्थिति और मॉडल पर पूरी तरह निर्भर करता है। यह स्मार्टफोन इस साल फरवरी में 9,499 रुपये लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से 1500 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Advertisement

Samsung Galaxy M06 5G Specifications

Samsung Galaxy M06 5G में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक है। Galaxy M06 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 6.0 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy M06 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Galaxy M06 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक, वाई-फाई और ब्लूटूथ v5.3 शामिल है।

Samsung Galaxy M06 5G की कीमत कितनी है?

Samsung Galaxy M06 5G का 4GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 7,999 रुपये में लिस्ट है।

Advertisement

Samsung Galaxy M06 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Samsung Galaxy M06 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

Samsung Galaxy M06 5G की बैटरी कैसी है?

Samsung Galaxy M06 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Samsung Galaxy M06 5G में कैमरा कैसा है?

Samsung Galaxy M06 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.