50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M05 Rs 8 हजार से कम में लॉन्‍च

सैमसंग का नया स्‍मार्टफोन Samsung Galaxy M05 भारत में लॉन्‍च हो गया है। यह एक बजट डिवाइस है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 सितंबर 2024 14:29 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M05 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च
  • 50 एमपी कैमरा, 5 हजार एमएएच बैटरी है इसमें
  • फोन की कीमत 8 हजार रुपये के लगभग है

Samsung Galaxy M05 में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 720 x 1600 पिक्‍सल्‍स है।

Samsung Galaxy M05 Launched : सैमसंग का नया स्‍मार्टफोन Samsung Galaxy M05 भारत में लॉन्‍च हो गया है। यह एक बजट डिवाइस है, लेकिन 4GB रैम, 5000 एमएएच बैटरी और 50 एमपी कैमरा जैसी खूबियों से पैक है। नए सैमसंग फोन में एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है और MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से पैक है। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा इसमें दी गई है और 25वॉट की चार्जिंग का सपोर्ट है। 

Samsung Galaxy M05 Price in india 

Samsung Galaxy M05 की भारत में कीमत 7999 रुपये है। यह 4GB + 64GB मॉडल में आया है और मिंट ग्रीन कलर ऑप्‍शन में उपलब्‍ध है। फोन को एमेजॉन, सैमसंगडॉटकॉम और चुनिंदा रिटेल स्‍टोर्स से लिया जा सकता है। 
 

Samsung Galaxy M05 Specifications, features 

Samsung Galaxy M05 में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 720 x 1600 पिक्‍सल्‍स है। इसमें मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर दिया गया है साथ में 4जीबी LPDDR4X रैम जोड़ी गई है। 64 जीबी स्‍टोरेज इस फोन में है। एसडी कार्ड लगाने का भी ऑप्‍शन है जो 1 टीबी कैपिसिटी तक सपोर्ट करता है।   

Samsung Galaxy M05 रन करता है लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर, जिसमें OneUI Core 6.0 की लेयर है। डुअल सिम इस फोन में लगाया जा सकता है। 

Samsung Galaxy M05 में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा सेंसर है। उसके साथ 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर इसमें दिया गाय है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है। अन्‍य सुविधाओं में साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, 3.5एमएम का ऑडियोजैक शामिल है। 
Advertisement

195g वजन वाला Galaxy M05 4जी नेटवर्क तक सपोर्ट करता है। यह 5जी स्‍मार्टफोन नहीं है। इसमें 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 25 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.