Samsung Galaxy M01s भारत में जल्द 3 जीबी रैम के साथ होगा लॉन्च

Galaxy M01s के लिए Samsung इंडिया सपोर्ट पेज में मॉडल नंबर SM-M017F/DS का उल्लेख है, जहां 'DS' का मतलब डुअल सिम से है। फोन में 3 जीबी रैम वेरिएंट होगा और साथ ही अफवाहों में रहा 2 जीबी रैम वेरिएंट भी होगा।

Samsung Galaxy M01s भारत में जल्द 3 जीबी रैम के साथ होगा लॉन्च

Samsung Galaxy M01s मौजूदा Galaxy A01s का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M01s को Galaxy A01s का रीब्रांडेड वर्ज़न भी माना जा रहा है
  • 3 जीबी रैम के साथ एक 2 जीबी रैम वेरिएंट भी हो सकता है लॉन्च
  • हाल ही में कई लीक्स के जरिए सामने आ चुका है आगामी बजट गैलेक्सी स्मार्टफोन
Samsung Galaxy M01s का लॉन्च अब काफी करीब हो सकता है। फोन के सपोर्ट पेज को सैमसंग की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है और लिस्टिंग मॉडल नंबर SM-M017F/DS के साथ आती है। इसमें "गैलेक्सी एम01 (3 जीबी रैम)" नाम भी लिखा है, जिससे अंदाज़ा लगता है कि इसका 3 जीबी रैम के साथ-साथ एक अलग रैम वेरिएंट भी होगा। सपोर्ट पेज न केवल Galaxy M01s के अस्तित्व की पुष्टि करता है, बल्कि इसे मॉडल नंबर SM-M017F/DS के साथ भी जोड़ता है, जो पहले कई सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर देखा गया है।

Galaxy M01s के लिए Samsung इंडिया सपोर्ट पेज में मॉडल नंबर SM-M017F/DS का उल्लेख है, जहां 'DS' का मतलब डुअल सिम से है। फोन में 3 जीबी रैम वेरिएंट होगा और साथ ही अफवाहों में रहा 2 जीबी रैम वेरिएंट भी होगा, जिसे कथित तौर पर Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में देखा गया था। सैमसंग गैलेक्सी एम01एस का सपोर्ट पेज किसी अन्य जानकारी को उजागर नहीं करता है और सैमसंग ने आगामी फोन की कीमत और उपलब्धता को लेकर भी अभी चुप्पी साधी हुई है, लेकिन पेज के अस्तित्व से पता चलता है कि कंपनी भारत में फोन लॉन्च करने के लिए लगभग तैयार है।

हाल ही में एक लीक ने सुझाव दिया था कि Samsung Galaxy M01s पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy A10s का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। कथित तौर पर फोन को Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में "Samsung Galaxy M01sGalaxyA10s" और कुछ स्पेसिफिकेशन के साथ देखा गया था। जिससे पता चला था कि फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6762 (Helio P22) प्रोसेसर, PowerVR GE8320 जीपीयू, 720x1,520 पिक्सल डिस्प्ले के साथ 280 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और 2  जीबी रैम शामिल होंगे। इसमें एंड्रॉयड 10 और एंड्रॉयड 9 दोनों ही लिस्ट थे, लेकिन Wi-Fi Alliance लिस्टिंग में यह कथित गैलेक्सी एम01एस फोन एंड्रॉयड 9 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ लिस्ट था।

यदि कथित Samsung Galaxy M01s स्मार्टफोन असल में Galaxy A10s का रीब्रांडेड वर्ज़न साबित होता है, तो इस फोन में हम उम्मीद कर सकते हैं कि 6.20 इंच का डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे और 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरे के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का नॉच सेंसर आदि आ सकता है। इस फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

पढ़ें: English
Share on Facebook Tweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
 
 

ADVERTISEMENT

Advertisement

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बिटकॉइन यूजर्स के लिए बड़ी खबर: Tesla के फाउंडर Elon Musk ने होल्ड रखें हैं Bitcoin
  2. Jio के Rs 149 के पैक में 22GB एक्स्ट्रा डाटा के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग
  3. DJI ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता DJI Mini SE ड्रोन, 2500 रुपये से भी कम है कीमत!
  4. Jio TV ऐप के लिए भी आया पिक्चर-इन-पिक्चर सपोर्ट
  5. WhatsApp Tips and Tricks: WhatsApp पर ऐसे म्यूट करें मेंशन नोटिफिकेशन
  6. फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस
  7. Dogecoin के फाउंडर ने निकाली भड़ास, क्रिप्टोकरेंसी को बताया बोगस
  8. PUBG Lite का बीटा वर्जन लॉन्च हुआ भारत में, ऐसे करें डाउनलोड
  9. सिंगल चार्ज में 95 KM चलने वाले Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग इन 3 और शहरों में शुरू
  10. बिना पेडल के चलने वाली Gozero Skellig Lite इलेक्ट्रिक साइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 14 छात्रों ने पॉकेट मनी खर्च कर बनाई इलेक्ट्रिक साइकिल, 20 पैसे में चलेगी 1 किलोमीटर!
  2. Dogecoin निवेशक Glauber Contessoto अपना 'करोड़पति' तमगा खोने के बाद भी खरीद रहे क्रिप्टोकरेंसी
  3. बिटकॉइन यूजर्स के लिए बड़ी खबर: Tesla के फाउंडर Elon Musk ने होल्ड रखें हैं Bitcoin
  4. Flipkart Big Saving Days 2021 Sale प्लस मेंबर्स के लिए लाइव: मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर ये हैं बेस्ट ऑफर्स!
  5. DJI ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता DJI Mini SE ड्रोन, 2500 रुपये से भी कम है कीमत!
  6. 26 जुलाई को Amazon Prime Day 2021 सेल की बेस्ट डील्स पाने का ये है आसान तरीका
  7. Amazon Prime Day Sale 2021: घरेलू अप्लायंस के लिए ये हैं बेस्ट डील्स!
  8. Realme Watch 2 Series, Buds Wireless 2 Series, Buds Q2 Neo भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
  9. Tesla को टक्कर देने के लिए देश में लॉन्च हुई यह दमदार इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में भागेगी 484 किलोमीटर
  10. 5,065mAh बैटरी और गेमिंग फीचर्स के साथ Poco F3 GT हुआ भारत में लॉन्च, ये है कीमत...
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2021. All rights reserved.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com