Samsung Galaxy M01 को मिला वाई-फाई सर्टिफिकेशन, स्पेसिफिकेशन लीक

दावा किया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एम01, Samsung की गैलेक्सी एम सीरीज़ का बजट हैंडसेट होगा। इसे मार्च महीने की शुरुआत में फोन को गीकबेंच की साइट पर लिस्ट किया गया था।

विज्ञापन
अपडेटेड: 30 मार्च 2020 14:29 IST
ख़ास बातें
  • Samsung की गैलेक्सी एम सीरीज़ का बजट हैंडसेट होगा
  • स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी एम01 में इस्तेमाल
  • आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 के साथ आएगा Samsung Galaxy M01
जानकारी मिली है कि Samsung Galaxy M01 दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung का अगला बजट स्मार्टफोन हो सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एम01 को हाल ही में गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया था। इससे पता चला कि सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम और क्वालकॉम प्रोसेसर होगा। अब सैमसंग गैलेक्सी एम01 को वाई-फाई सर्टिफिकेशन मिला है और इसे वाई-फाई एलायंस की साइट पर लिस्ट किया गया है। यहां से जानकारी सामने आई है कि फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा।

वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन के बारे में जानकारी सबसे पहले SamMobile द्वारा दी गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung Galaxy M01 को 25 मार्च को अपलोड किया गया है। यहां पर गैलेक्सी एम01 को SM-M015G/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह 2.4GHz फ्रिक्वेंसी बैंड को सपोर्ट करेगा और यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 के साथ आएगा।
 

दावा किया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एम01, Samsung की गैलेक्सी एम सीरीज़ का बजट हैंडसेट होगा। इसे मार्च महीने की शुरुआत में फोन को गीकबेंच की साइट पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से सैमसंग गैलेक्सी एम01 के एक वेरिएंट में 3 जीबी रैम होने का पता चला। यह भी जानकारी मिली कि स्मार्टफोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल हो सकता है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.02 गीगाहर्ट्ज़ हो सकती है।

SamMobile की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कथित सैमसंग गैलेक्सी एम01 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा और इसमें ब्लैक, ब्लू और रेड जैसे तीन रंगों के विकल्प दिए जाएंगे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि गीकबेंच पर दिए गए सीपीयू की जानकारी स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट से मेल खाती है, जिसे Galaxy A01 में दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.