Samsung Galaxy J7 Pro की कीमत कम होने की खबर

Samsung Galaxy J7 Pro की कीमत में कटौती किए जाने की खबर है। यह जानकारी मुंबई के एक नामी रिटेलर ने दी है। जानकारी मिली है कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो को अब भारत में 16,900 रुपये में बेचा जाएगा।

Samsung Galaxy J7 Pro की कीमत कम होने की खबर
ख़ास बातें
  • बीते साल जून में लॉन्च किया गया था सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो
  • Galaxy J7 Pro की कीमत में पहले भी हो चुकी है 2,000 रुपये की कटौती
  • इस हैंडसेट को नई कीमत में ऑफलाइन मार्केट में ही बेचा जा रहा है
विज्ञापन
Samsung Galaxy J7 Pro की कीमत में कटौती किए जाने की खबर है। यह जानकारी मुंबई के एक नामी रिटेलर ने दी है। जानकारी मिली है कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो को अब भारत में 16,900 रुपये में बेचा जाएगा। याद रहे कि Galaxy J7 Pro को भारत में Galaxy J7 Max के साथ बीते साल जून में लॉन्च किया गया था। इससे पहले दोनों ही स्मार्टफोन की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की जा चुकी है। इसके बाद गैलेक्सी जे7 प्रो की कीमत 20,900 रुपये से घटकर 18,900 रुपये हो गई थी। फिलहाल, इस हैंडसेट को नई कीमत में ऑफलाइन मार्केट में ही बेचा जा रहा है।

मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्वीट करके भारत में Samsung Galaxy J7 Pro की कीमत में कटौती की जानकारी दी। हालांकि, सैमसंग की अपनी ई-कॉमर्स साइट के अलावा फ्लिपकार्ट व अमेज़न इंडिया पर नई कीमत का ज़िक्र नहीं है। हमने कीमत में कटौती को लेकर Samsung India से संपर्क किया है। जानकारी मिलते ही इस खबर को अपडेट किया जाएगा।

Galaxy J7 Pro, सैमसंग के लोकप्रिय मिड-रेंज स्मार्टफोन में से एक है। यह स्लिम मेटल यूनीबॉडी डिजाइन और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा Galaxy J7 Pro में सैमसंग पे भी है जो आमतौर पर सैमसंग के महंगे फोन का हिस्सा रहता है।
 

Samsung Galaxy J7 Pro स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी जे7 प्रो में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x 1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। यह 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस प्रोसेसर के साथ माली टी830 जीपीयू दिया गया है। रैम 3 जीबी है और इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी।

Samsung Galaxy J7 Pro में 3,600 एमएएच की बैटरी है और यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। गैलेक्सी जे7 प्रो में आपको एफ/1.7 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा जो एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट हिस्से पर आपको एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही सेंसर मिलेगा। बेहतर सेल्फी के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जिसे फिज़िकल होम बटन में जगह मिली है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »