Samsung Galaxy J7 Pro की बिक्री भारत में शुरू

अगर आप सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो का इंतज़ार कर रहे हैं तो यह जानकारी आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी। हाल ही में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो को भारत में उपलब्ध करा दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अगस्त 2017 16:19 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J7 Pro की कीमत 20,900 रुपये है
  • अमेज़न इंडिया के अलावा कंपनी की अपनी ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट किया गया
  • galaxy J7 Pro सैमसंग पे के साथ आने वाले जे-सीरीज़ का पहला हैंडसेट है
अगर आप सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो का इंतज़ार कर रहे हैं तो यह जानकारी आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी। हाल ही में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो को भारत में उपलब्ध करा दिया गया है। Samsung galaxy J7 Pro को अमेज़न इंडिया के अलावा कंपनी की अपनी ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट किया गया है। बता दें कि Samsung Galaxy J7 Pro की कीमत 20,900 रुपये है और इसे Samsung Galaxy J7 Max के साथ लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त कंपनी ने गैलेक्सी जे7 प्रो को जुलाई के आखिर तक उपलब्ध कराए जाने की बात कही थी। अब इस फोन की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है।

मज़ेदार बात यह है कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो को अमेज़न इंडिया पर 22,300 रुपये में बेचा जा रहा है। दूसरी तरफ, यह सैमसंग ई-कॉमर्स साइट पर यह 20,900 रुपये में उपलब्ध है। लेकिन आप अभी फोन सिर्फ अमेज़न इंडिया से ही खरीद पाएंगे। इसके अलावा अमेज़न पर सिर्फ गोल्ड कलर वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है, जबकि इसका ब्लैक वेरिएंट भी है। आपकी सुविधा के लिए बता दें कि  Samsung galaxy J7 Pro सैमसंग पे के साथ आने वाले जे-सीरीज़ का पहला हैंडसेट है।
Advertisement


लॉन्च के वक्त हमने आपको बताया था कि शुरुआती झलक में सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो हाल ही में यूरोप में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy J7 (2017) से थोड़ा-बहुत मेल खाता है।
Advertisement

(जानें: सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो में कितना दम?)

आपको 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x 1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। यह 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस प्रोसेसर के साथ माली टी830 जीपीयू दिया गया है। रैम 3 जीबी है और इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी।
Advertisement

Samsung Galaxy J7 Pro में 3,600 एमएएच की बैटरी है और यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। गैलेक्सी जे7 प्रो में आपको एफ/1.7 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा जो एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट हिस्से पर आपको एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ही सेंसर मिलेगा। बेहतर सेल्फी के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्रो में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जिसे फिज़िकल होम बटन में जगह मिली है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.