Samsung Galaxy J7+ की कीमत आधिकारिक लॉन्च से पहले लीक

सैमसंग के प्रतीक्षित गैलेक्सी जे7+ स्मार्टफोन पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप होने की ख़बरें हैं और इस डिवाइस को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy J7+ की कीमत आधिकारिक लॉन्च से पहले लीक
विज्ञापन
सैमसंग के प्रतीक्षित गैलेक्सी जे7+ स्मार्टफोन पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप होने की ख़बरें हैं और इस डिवाइस को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसी हफ्ते आईं फोन की लीक तस्वीरों सामने आईं थीं। अभी तक लॉन्च नहीं हुए सैमसंग गैलेक्सी जे7+ की कीमत और उपब्धता की जानकारी एक प्रमोशनल मटेरियल के जरिए लीक हुई है।

नए सैमसंग स्मार्टफोन को सबसे पहले थाईलैंड में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। और इस फोन की कीमत 12,900 थाईलैंड बाट (करीब 25,000 रुपये) होने की ख़बरें हैं। प्रमोशनल मटेरियल को सबसे पहले Flashfly ने सार्वजनिक किया था। इससे पता चलता है कि थाईलैंड में स्मार्टफोनके लिए शुक्रवार से 17 सितंबर तक प्री-ऑर्डर होंगे। सैमसंग गैलेक्सी जे7+ की  बिक्री 22 सितंबर से शुरू होगी। और उम्मीद की जा रही है कि थाईलैंड पहला बाज़ार होगा जहां हैंडसेट को उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन, अभी गैलेक्सी जे7+ के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

गैलेक्सी जे7+ की सबसे अहम ख़ासियत, रियर पर दिए जाने वाले डुअल कैमरा सेटअप को बताया जा रहा है। इस फोन में अपर्चर एफ/1.7 के साथ एक 13 मेगापिक्सल कैमरा और अपर्चर एफ/1.9 के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा फोन में एक 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। गैलेक्सी जे7+ में सैमसंग का वर्चुअल असिस्टेंट बिक्सबी, एक फिंगरप्रिंट सेंसर (होम बटन में ही)  और फेशियर रिकग्निशन फ़ीचर होने की भी ख़बरें हैं। फोन के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन के अलावा, सैमसंग गैलेक्सी जे7+  में  एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर व 4 जीबी रैम होगा। इस फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। फोन गैलेक्सी जे7 (2017) की तरह ही एक मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन से लैस होगा। यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  11. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »