Samsung Galaxy J7 Duo को एआर इमोजी सपोर्ट मिलने की खबर

ऐसा प्रतीत होता है कि Samsung अपने बजट स्मार्टफोन में एआर इमोजी सपोर्ट लाने की तैयारी कर ली है। इस फीचर को पाने वाला Samsung Galaxy J7 Duo पहला बजट स्मार्टफोन होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2018 18:54 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J7 Duo को भारत में अप्रैल 2018 में लॉन्च किया गया था
  • यह सॉफ्टवेयर अपडेट 480 एमबी का है
  • गैलेक्सी जे7 डुओ को मिला नवंबर का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच
ऐसा प्रतीत होता है कि Samsung अपने बजट स्मार्टफोन में एआर इमोजी सपोर्ट लाने की तैयारी कर ली है। इस फीचर को पाने वाला Samsung Galaxy J7 Duo पहला बजट स्मार्टफोन होगा। सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट ज़ारी किए जाने की खबर है जिसके बाद इस फोन में एआर इमोजी फीचर आ जाएगा। ज्ञात हो कि इस फीचर को गैलेक्सी एस9 सीरीज़ के हैंडसेट के साथ पेश किया गया था। कंपनी के एआर इमोजी फीचर के साथ यह अपडेट कैमरा फीचर को तो बेहतर हो बनाएगा ही, साथ में स्मार्टफोन को नवंबर का एंड्रॉयड का सिक्योरिटी पैच मिलेगा। Samsung द्वारा इस स्मार्टफोन की कई कमियों को दूर किए जाने की खबर है जिससे हैंडसेट के इस्तेमाल का अनुभव बेहतर होगा।

SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी जे7 डुओ के लिए ज़ारी किया गया यह सॉफ्टवेयर अपडेट 480 एमबी का है। इसका बिल्ड नंबर J720FDDU3ARJ3 है। अपडेट नवंबर के सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। अगर आप Galaxy J7 Duo हैंडसेट इस्तेमाल करते हैं और आपको यह अपडेट नहीं मिला है तो आप Settings > Software Update > Download Updates में जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।
Advertisement

नवंबर के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ गैलेक्सी जे7 डुओ के सॉफ्टवेयर अपडेट में एआर इमोजी है जिसे ऐप्पल के एनिमोजी के जवाब में बनाया गया था। इस फीचर की मदद से आप अपना 3डी वर्चुअल अवतार बना सकते हैं जिसका इस्तेमाल इमोजी के तौर पर हो सकता है। आप चाहें तो अपने एआर इमोजी को पर्सनलाइज़ भी कर सकते हैं। आप जैसे ही लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट को इंस्टॉल करते हैं आपको अपने Galaxy J7 Duo में नए कैमरा ऐप में एआर इमोजी विकल्प से AR Emoji बनाने की सुविधा मिल जाएगी। बीते महीने Samsung ने इस फीचर को Samsung Galaxy S8 के लिए रिलीज किया गया था।

ऐसा लगता है कि Galaxy J7 Duo कंपनी की जे सीरीज़ का पहला हैंडसेट है जिसे एआर इमोजी सपोर्ट मिला है। याद रहे कि Samsung Galaxy J7 Duo को भारत में अप्रैल 2018 में लॉन्च किया गया था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7885

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsug, Samsung Galaxy J7 Duo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.