Samsung Galaxy J7 के फ्लाइट में फटने की ख़बर

सैमसंग का एक स्मार्टफोन शुक्रवार को दिल्ली से इंदौर जा रही फ्लाइट में फट गया। सैमसंग फोन में हुए ब्लास्ट की वज़ह से विमान में मौज़ूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और इसके बाद अलर्ट क्रू ने पूरी स्थिति को नियंत्रण में लिया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2017 13:53 IST
सैमसंग का एक स्मार्टफोन शुक्रवार को दिल्ली से इंदौर जा रही फ्लाइट में फट गया। सैमसंग फोन में हुए ब्लास्ट की वज़ह से विमान में मौज़ूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और इसके बाद अलर्ट क्रू ने पूरी स्थिति को नियंत्रण में लिया। जेट एयरवेज़ की फ्लाइट में उस समय 120 यात्री सवार थे और अच्छी बात रही कि प्लेन सुरक्षित लैंड हो पाया।

ख़बरों के मुताबिक, आग लगने वाला सैमसंग गैलेक्सी जे7 हैंडसेट दिल्ली की निवासी अर्पिता धाल का था। उनका कहना है कि ब्लास्ट के समय स्मार्टफोन उनकी सीट के नीचे रखे बैग में था। हिंदुस्तानटाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि विमान उड़ने के करीब 15 मिनट बाद उनके बैग से धुंआ निकलने लगा।  

अर्पिता के पति अतुल ने अख़बार को बताया, ''यात्रा के दौरान इस कारण अफरा-तफरी मच गई। हमने भगवान से प्रार्थना की।'' उन्होंने आगे बताया कि स्थिति उस समय और ख़राब हो गई जब आग बुझाने वाले यंत्रों ने काम नहीं किया। हालांकि, क्रू ने जिम्मेदारी से इस पूरे मामले को सुलझाया और किसी तरह इस समस्या को हल किया।

क्रू ने हैंडसेट से निकल रहे धुंए को रोकने के लिए इसे पानी में डाल दिया ताकि और ज़्यादा विस्फोट ना हो। एक जेट एयरवेज़ प्रवक्ता ने हिंदुस्तानटाइम्स को बताया, ''जेट एयरवेज क्रू ने तुरंत ही स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया और सभी दिशा-निर्देशों के मुताबिक जरूरी कदम उठाए गए। ''
Advertisement

गैजेट्स 360 ने इस बारे में सैमसंग का बयान लेने की कोशिश की है। बता दें कि पिछले साल गैलेक्सी नोट 7 में हुए विस्फोट के बाद सैमसंग की छवि को ख़ासा नुकसान पहुंचा है। गैलेक्सी नोट 7 की बैटरी में विस्फोट की शिकायत के बाद कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बाज़ार से वापस ले लिया था।
Advertisement

कंपनी ने पिछले साल गैलेक्सी नोट 7 में आग लगने के बाद फोन को बंद कर दिया था। इससे पहले इसी महीने, इंडोनेशिया में सैमसंग के एक स्मार्टफोन में आग की ख़बर आई थी और कंपनी ने फोन में थर्ड पार्टी बैटरी के इस्तेमाल को जिम्मेदार ठहराया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.