Samsung Galaxy J6 पहली नज़र में...

Samsung Galaxy J6 कंपनी का मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो सोमवार को Galaxy J8, Galaxy A6 और Galaxy A6+ के साथ भारत में लॉन्च हुआ है...

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 25 मई 2018 11:22 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J6 कंपनी का मिड-रेंज स्मार्टफोन है
  • Galaxy J8, Galaxy A6 और Galaxy A6+ के साथ भारत में दी है दस्तक
  • 15,000 रुपये के सेगमेंट में कितनी धाक जमा पाएगा फोन?

Samsung Galaxy J6

Samsung Galaxy J6 कंपनी का मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो सोमवार को Galaxy J8, Galaxy A6 और Galaxy A6+ के साथ भारत में लॉन्च हुआ है। 15,000 रुपये के सेगमेंट में सैमसंग ने इसे इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ उतारा है। Samsung Galaxy J6 के ख़ास फीचर में शामिल है इनफिनिटी डिस्प्ले, फेस अनलॉक, बिक्सबी वॉयस असिस्टेंट, लाइव फोकस और फ्रंट कैमरा के साथ सेल्फी फ्लैश। साथ ही यूज़र को मिलता है सैमसंग पे मिनी फीचर भी। स्मार्टफोन सैमसंग एक्सपीरिएंस 9.0 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.0 के टॉप पर दिया गया है।

Samsung Galaxy J6 की भारत में कीमत 13,990 रुपये है। इसमें यूज़र को मिलेगा 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। अगर आपको 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की चाहत है, तो खर्चने होंगे 16,490 रुपये। फोन की बिक्री मंगलवार से शुरू हो गई है। गैलेक्सी जे6 का मुकाबला  Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Asus ZenFone Max Pro M1 और Oppo के Realme 1 से होगा। हमने Samsung Galaxy J6 के साथ कुछ वक्त बिताया। पहली नज़र में हमें यह कैसा लगा, आप भी जानें...
Advertisement


गैलेक्सी जे सीरीज़ के बाकी हैंडसेट से  Samsung Galaxy J6 का डिज़ाइन हटकर है। Samsung Galaxy J6 में आपको मिलेगा 5.6 इंच का एचडी+ एसएमोलेड डिस्प्ले। Samsung Galaxy J6 अपनी कीमत के हिसाब से बेहतर लुक लेकर आया है। रेडमी नोट 5 और ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1  को यह इस मामले में कड़ी टक्कर देगा। ब्राइटनेस लेवल, रंग बेहतर तालमेल पेश करते हैं।
Advertisement
 

बाज़ार में मौज़ूद फुल स्क्रीन स्मार्टफोन की तरह स्क्रीन फ्रंट में पूरी तरह फैली हुई है। फिज़िकल बटन नहीं हैं। डिस्प्ले के ऊपर फ्रंट कैमरा है, जो 8 मेगापिक्सल वाला है। साथ में है एलईडी फ्लैश। बेहतर रोशनी में अच्छी सेल्फी आती हैं। हमारे विस्तार से किए जाने वाले रिव्यू का इंतज़ार करें, वहां हम आपको इससे जुड़े कई अन्य पहलुओं के बारे में बताएंगे। इस दौरान हम लाइव फोकस फीचर व बोकेह इफेक्ट की भी पड़ताल करेंगे। Samsung Galaxy J6 में फेस रिकग्निशन फीचर है, जो आजकल ट्रेंड में है। हालांकि, हमने फोन के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिताया, लेकिन फेस अनलॉक को अच्छी रोशनी की ज़रूरत पड़ेगी। फिंगरप्रिंट सेंसर तेज़ और सटीक है।

Samsung Galaxy J6 का डिज़ाइन पिछले जे सीरीज़ मिड-रेंज फोन से कहीं बेहतर है। पॉलीकार्बोनेट शेल अभी भी है लेकिन हाथ में लकर फोन प्रीमियम लगता है। मैट और ग्लॉसी फिनिश यूज़र को पसंद आएगा। फोन में सिंगल रियर कैमरा है, जो 13 मेगापिक्सल वाला है। साथ देता है एलईडी फ्लैश। इसके नीचे छोटा सा फिंगरप्रिंट सेसर है, जिसने हमारी पड़ताल के दौरान तेज़ी से काम किया। हैंडसेट के दायीं तरफ लॉक व पावर बटन है। बायीं ओर वॉल्यूम बटन, सिम 1, सिम 2 या एसडी कार्ड के लिए स्लॉट है। नीचे की तरफ माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है व हेडफोन जैक दिए गए हैं।
Advertisement
 

Samsung Galaxy J6 में एक्सीनोस 7870 प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है। फोन में 3 जीबी और 4 जीबी रैम दिए गए हैं। हमने 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की पड़ताल की। शुरुआती तौर पर फोन का प्रदर्शन कुछ अच्छा नहीं रहा लेकिन हम आपको विस्तार से किए जाने वाले रिव्यू का इंतज़ार करने की सलाह देंगे। Samsung Galaxy J6 का सकारात्मक प्वॉइंट है कि फोन एंड्रॉयड 8.0 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। आम मिड-रेंज फोन, जो पुराने नूगा बिल्ड पर चल रहे हैं, उनसे यह कहीं बहेतर है। हालांकि, एंड्रॉयड पी पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन हमें उम्मीद है कि Samsung Galaxy J6 को निकट भविष्य में यह मिल सकता है।
Advertisement

इसमें यूज़र को सैमसंग पे मिनी, सैमसंग मॉल और एस बाइक मोड मिलेगा। इसमें प्रीलोडिड गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के जीमेल, क्रोम, लिंक्डइन और एमएस ऑफिस जैसे ऐप मिलेंगे। हैंडसेट को पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी है। विस्तार से हम आपको रिव्यू के ज़रिए बताएंगे कि Samsung Galaxy J6 में कितना दम है। तभी हम आपको फोन की परफॉरमेंस, बैटरी, सॉफ्टवेयर, कैमरे की पड़ताल करके बताएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great display quality
  • Sleek design
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Lots of software bloat
  • Weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनोस 7870

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung Galaxy J6
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.