Samsung Galaxy J6 को मिला यह खास सॉफ्टवेयर अपडेट

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग के Galaxy J6 स्मार्टफोन को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2018 16:55 IST
ख़ास बातें
  • पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा है Galaxy J6 में
  • सैमसंग गैलेक्सी जे6 में 5.6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित Samsung Galaxy J6 के दो वेरिएंट हैं

Samsung Galaxy J6 को मिला यह खास सॉफ्टवेयर अपडेट

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग के Galaxy J6 स्मार्टफोन को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। नए अपडेट में कंपनी ने ऑटो-ब्राइटनेस फीचर को जोड़ा है। Galaxy J6 को मिला यह फीचर सेल्फी कैमरे का इस्तेमाल कर ब्राइटनेस को ऑटोमेटिकली एडजस्ट कर लेगा। अभी तक सैमसंग गैलेक्सी जे6 में एंबियंट लाइट सेंसर मौजूद ना होने की वजह से यूजर्स को मैनुअली स्क्रीन ब्राइटनेस को चेंज करना पड़ता था। एआर इमोजी के अलावा अपडेट के साथ डुअल VoLTE सपोर्ट भी दिया जा रहा है।

कंपनी अपने उन बजट स्मार्टफोन के लिए अपडेट जारी कर रही है जिनमें एंबियंट लाइट सेंसर मौजूद नहीं है। वेबसाइट Sammobile की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy J6 को अपडेट के साथ यह फीचर मिल रहा है। याद करा दें कि, पिछले महीने Samsung के Galaxy J8 स्मार्टफोन को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिला था। नए अपडेट में कंपनी ने ऑटो-ब्राइटनेस फीचर को जोड़ा है। इसके अलावा नए अपडेट के साथ फोन में डुअल वोल्ट और एआर इमोजी जैसे फीचर भी मिलेंगे।

Samsung Galaxy J6 को नए फीचर्स के साथ दिसंबर सिक्योरिटी पैच भी दिया जा रहा है। नए फर्मवेयर अपडेट का साइज 286 एमबी है और अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए जारी किया गया है। गैलेक्सी जे6 को अपडेट करने के बाद यूजर्स दो 4जी VoLTE सिम कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे जो कि पहले संभव नहीं था। अगर आपको अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो सेटिंग्स के सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।
 

Samsung Galaxy J6 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी जे6 में 5.6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी डिजाइन वाले इस हैंडसेट में कंपनी ने एक्सीनॉस 7 सीरीज़ के प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित Samsung Galaxy J6 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिेएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलने वाले सैमसंग के इस फोन में पिछले हिस्से पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही फैनल पर बेहतर तस्वीरों के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great display quality
  • Sleek design
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Lots of software bloat
  • Weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनोस 7870

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung Galaxy J6
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.