Samsung Galaxy J6 का 'पावरफुल' वेरिएंट हुआ सस्ता

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung Galaxy J6 की कीमत में 500 रुपये की कटौती की गई है। बता दें कि इस फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब सस्ते में मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जुलाई 2018 18:54 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे6 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हुआ सस्ता
  • Samsung Galaxy J6 के यह वेरिएंट अब मिलेगा 15,990 रुपये में
  • Galaxy J6 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत अब भी 13,990 रुपये है

Samsung Galaxy J6

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung Galaxy J6 की कीमत में 500 रुपये की कटौती की गई है। बता दें कि इस फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब सस्ते में मिलेगा। याद रहे कि Samsung Galaxy J6 को मई महीने में Samsung Galaxy J8 के साथ लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध कराए गए हैं। लेकिन कीमत में कटौती सिर्फ एक मॉडल में हुई है। लॉन्च के दौरान जानकारी दी गई थी कि सैमसंग गैलेक्सी जे6 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 16,490 रुपये में मिलेगा। लेकिन अब इसे 15,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। Galaxy J6 का यह वेरिएंट नई कीमत में सिर्फ सैमसंग इंडिया ई स्टोर पर उपलब्ध है।

Samsung Galaxy J6 की कीमत में कटौती की जानकारी सबसे पहले मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्विटर के ज़रिए दी। गौर करने वाली बात है कि यह स्मार्टफोन अब भी पेटीएम मॉल और फ्लिपकार्ट पर पुरानी कीमत में उपलब्ध है। गौर करने वाली बात है कि आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने के बाद गैलेक्सी जे6 की प्रभावी कीमत 13,490 रुपये हो जाएगी। हमने हैंडसेट की कीमत में कटौती को लेकर सैमसंग इंडिया से संपर्क किया है। जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा। बता दें कि 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत पहले की तरह 13,990 रुपये ही होगी।
Advertisement


Samsung Galaxy J6 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी जे6 में 5.6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी डिजाइन वाले इस हैंडसेट में कंपनी ने एक्सीनॉस 7 सीरीज़ के प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित Samsung Galaxy J6 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिेएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलने वाले सैमसंग के इस फोन में पिछले हिस्से पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही फैनल पर बेहतर तस्वीरों के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great display quality
  • Sleek design
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Lots of software bloat
  • Weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनोस 7870

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy J6

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.