सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) की लीक तस्वीरों से नई जानकारी आई सामने

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 मार्च 2016 10:58 IST
सैमसंग गैलेक्सी जे (2016) स्मार्टफोन सीरीज को लेकर पिछले काफी समय से लीक और जानकारी सामने आती रही है। इस सीरीज के हैंडसेट की तस्वीरें पहले ही कई बार लीक हो चुकी हैं और कई बेंचमार्क वेबसाइट पर भी देखी जा चुकी हैं। सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) स्मार्टफोन की एक बार फिर नई तस्वीरें सामने आई हैं। नई तस्वीरों में इस स्मार्टफोन के डिजाइन की पूरी झलक देखी जा सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) के चीन मोबाइल वर्जन की लीक तस्वीरें सबसे पहले विनफ्यूचर वेबसाइट (वाया जीएसएमअरीना) पर देखी गईं। इन तस्वीरों से स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम और इसका डिजाइन सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन गैलेक्सी ए (2016) से मिलता-जुलता है। ध्यान देने वाली बात है कि इससे पहले आने वाले जे5 के लीक हो चुके मैनुअल में भी मेटल साइड फ्रेम होने के संकेत मिले थे। इस मैनुअल में फोन में रिमूवेबल बैक पैनल और बैटरी की जानकारी भी सामने आई थी।
Advertisement

नई लीक तस्वीरों में भी बैक कवर की थोड़ी झलक देखी जा सकती है, जिससे ये भी पता चलता है कि यह रिमूवेबल होगा। बैक कवर पर पर ब्रश्ड मेटल टेक्सचर भी दिख रहा है। इन तस्वीरों से स्मार्टफोन के व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट में आने का दावा किया गया है।

ताजा खबरों के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) में 5.2 इंच का एचडी डिस्प्ले होगा। हाल ही में टेना पर हुई लिस्टिग में फोन के 2 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे की बात सामने आई थी। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगीपिक्सल के फ्रंट कैमरे की भी जानकारी मिली थी। लिस्टिंग से फोन में एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप के साथ आने का भी पता चलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.