सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) और गैलेक्सी जे7 (2016) भारत में लॉन्च, जानें इनके बारे में

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 9 मई 2016 13:45 IST
सैमसंग ने अपने गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे7 (2016) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन स्मार्टफोन की कीमत क्रमश: 13,990 रुपये और 15,990 रुपये है। दोनों ही स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए गए गैलेक्सी जे7 और गैलेक्सी जे5 के अपग्रेडेड वेरिएंट हैं और ये एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे। दोनों ही स्मार्टफोन रेडिएंट गोल्ड, मिडनाइट ब्लैक और पर्ल व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेंगे।

याद रहे कि दोनों ही स्मार्टफोन मार्च महीने में आधिकारिक तौर पर कंपनी की चाइना वेबसाइट पर लिस्ट किए गए थे। इस महीने की शुरुआत में ही इन हैंडसेट को कंपनी ने अपने घरेलू मार्केट दक्षिण कोरिया में भी लॉन्च किया।
Advertisement

दोनों ही स्मार्टफोन एस बाइक मोड के साथ आते हैं जिसे सैमसंग गैलेक्सी जे3 (6) के साथ लॉन्च किया गया था। सैमसंग ने इसके साथ डबल डेटा ऑफर की भी घोषणा की। कंपनी ने इसके लिए एयरटेल के साथ पार्टनरशिप की है। इन स्मार्टफोन को खरीदने वाले ग्राहक 30 जीबी डेटा मुफ्त पाएंगे।

एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1 ओएस आधारित सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) एक बड़ा और दमदार डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन में 720 x 1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन का 5.5 इंच सुपर एमोलेड स्क्रीन है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस प्रोसेसर है। इस हैंडसेट में 2 जीबी रैम है। फोन की स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। 16 जीबी में से यूजर के काम की 10.4 जीबी स्टोरेज ही होगी।
Advertisement

जे7 (2016) में 4जी एलटीई (भारतीय बैंड सहित) कनेक्टिविटी, एनएफसी, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी 2.0 जैसे फीचर हैं। स्मार्टफोन को पावरफुल बनाने का काम करती है 3300 एमएएच की बैटरी, जिसके बारे में 354 घंटे तक का स्टैंडबाय देने का दावा किया गया है।  फोन का डाइमेंशन 151.7 x 76 x 7.8 मिलीमीटर है और वजन 169 ग्राम। इस हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद हैं।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) में 720 x 1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन का 5.2 इंच सुपर स्क्रीन एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस हैंडसेट में 2 जीबी रैम और 16 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज है। स्मार्टफोन में 3100 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके 369 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 145.8 x 72.3 x 8.1 मिलीमीटर और वजन 158 ग्राम है। बाकी सभी फीचर सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) की तरह ही हैं। इस हैंडसेट में भी 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy J5 2016, Samsu
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.