सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो की बिक्री भारत में शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2017 11:52 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर पेटीएम पर मिलेगा
  • जे3 प्रो के फ्रेम को मेटल जैसी फिनिश दी गई है
  • इसकी बड़ी ख़ासियतों में से एक है एस बाइक मोड
सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो एक्सक्लूसिव तौर पर पेटीएम पर उपलब्ध करा दिया गया है। यह स्मार्टफोन पेटीएम मॉल की वेबसाइट और ऐप दोनों पर 8,490 रुपये में मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो के पिछले साल जून में सबसे पहले लॉन्च किया गया था। यह फोन ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

सैमसंग की जे-सीरीज़ के दूसरे स्मार्टफोन की तरह ही, गैलेक्सी जे3 प्रो में मेटल फिनिश जैसा एक फ्रेम है। इसमें एक सिग्नेचर होम बटन है, जो करीब सभी गैलेक्सी स्मार्टफोन में देखा जा सकता है। इस फोन में एक एस बाइक मोड है जो ख़ासतौर पर बाइक चलाने वालों के लिए हैंड्सफ्री फंक्शन परफॉर्म कर सकता है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम गैलेक्सी जे3 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड से फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 142.2x71.0x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 139 ग्राम।

सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो में 4जी, जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। इसमें 2600 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

डिसक्लोज़र: बता दें कि पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने गैज़ेट्स 360 में निवेश किया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9830आई

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.