सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्राइम बजट स्मार्टफोन लॉन्च, एंड्रॉयड नूगा से है लैस

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2017 19:34 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्राइम हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेग
  • सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्राइम में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है
  • फोन में एफ/1.9 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को लॉन्च करने के बाद सैमसंग ने अमेरिकी मार्केट में बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 प्राइम पेश किया है। नया सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्राइम हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। घरेलू मार्केट में यह स्मार्टफोन टी-मोबाइल टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा 150 डॉलर (करीब 9,600 रुपये) में बेचा जाएगा। अभी इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्राइम में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ एक्सीनॉस 7570 चिपसेट के साथ 1.5 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

कैमरे की बात करें फोन में एफ/1.9 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्राइम को पावर देने के लिए मौज़ूद है 2600 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 139.7x69.85x8.89 मिलीमीटर है और वज़न 148 ग्राम।

गैलेक्सी जे3 प्राइम के कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 ए/एसी/बी/जी/एन, यूएसबी, एलटीई, जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7570

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1.5 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  6. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.