Samsung Galaxy J2 Core एंड्रॉयड वन फोन की तस्वीर आई सामने

Samsung Galaxy J2 Core, सैमसंग ब्रांड का पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन होगा। Samsung के इस फोन के रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हुए हैं। रेंडर में गैलेक्सी जे2 कोर के अलग-अलग कलर वेरिएंट नज़र आ रहे हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 अगस्त 2018 18:09 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy J2 Core के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है
  • Galaxy J2 Core में 5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद
  • 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर में
Samsung Galaxy J2 Core, सैमसंग ब्रांड का पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन होगा। Samsung के इस फोन के रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हुए हैं। रेंडर में गैलेक्सी जे2 कोर के अलग-अलग कलर वेरिएंट नज़र आ रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि हाल में आधिकारिक यूज़र मैनुअल से सार्वजनिक हुए स्कीमाज़ से ऐसे ही डिज़ाइन की बात सामने आई थी। यूज़र मैनुअल से फोन में रीमूवेबल बैटरी पैक और कई एंड्रॉयड गो ऐप्स होने का पता चला था। वहीं, गीकबेंच लिस्टिंग पर गौर करें तो Galaxy J2 Core में 5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले और क्वाड-कोर एक्सीनॉस 7570 प्रोसेसर के साथ आएगा।

SamMobile द्वारा जारी की गई तस्वीर में सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर का पिछला हिस्सा नज़र आ रहा है। पांच कलर वेरिएंट नज़र आ रहे हैं जिसमें ब्लू और पर्पल भी शामिल हैं। प्लास्टिक बॉडी की भी पुष्टि होती है। इसके अलावा लाउडस्पीकर ग्रिल भी पिछले हिस्से पर है और यहां एक मात्र सेंसर को जगह मिली है। गैलेक्सी सीरीज़ के अन्य मॉडल की तरह Samsung की ब्रांडिंग पिछले हिस्से पर है।
Advertisement

SamMobile द्वारा ट्वीट की गई तस्वीर में Galaxy J2 Core के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि इस मॉडल में 5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एक्सीनॉस 7570 प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 2600 एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

जानकारी सामने आई है कि Samsung अपने गैलेक्सी जे2 कोर स्मार्टफोन भारत जैसे उभरते मार्केट के लिए बना रही है। इसके कई वेरिएंट होंगे जिनके मॉडल नंबर हैं- SM-J260F, SM-J260G और SM-J260M। यूज़र मैनुअल से यह बात भी साफ हुई थी कि एंड्रॉयड गो मॉडल होने के बावजूद यह सैमसंग एक्सीपीरियंस यूज़र इंटरफेस के साथ आएगा। स्मार्टफोन में स्मार्ट स्विच ऐप दिए जाने की उम्मीद है जिसकी मदद से यूज़र दो डिवाइस के बीच डेटा स्विच कर पाएंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy J2 Core, Samsung Android Go, Android Go, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.