Samsung Galaxy J2 (2018) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) का दाम 8,190 रुपये है। जानकारी दी गई है कि यह हैंडसेट 27 अप्रैल से गोल्ड, ब्लैक और पिंक रंग में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2018 14:25 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J2 (2018) में रियर पर 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है
  • स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 2600 एमएएच की बैटरी
  • गैलेक्सी जे2 (2018) में 5 इंच क्यूएचडी डिस्प्ले है

Samsung Galaxy J2 (2018) की कीमत है 8,190 रुपये

Samsung ने भारत में अपना बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy J2 (2018) भारत में लॉन्च कर दिया है। पहली नज़र में ऐसा प्रतीत होता है कि सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) इस साल की शुरुआत में वियतनाम में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy J2 Pro (2018) का भारतीय अवतार है। कंपनी ने जानकारी दी है कि उसका बजट स्मार्टफोन Galaxy J2 (2018) सैमसंग मॉल फीचर से लैस होगा। याद रहे कि कंपनी ने इस ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को Samsung Galaxy On7 Prime के साथ लॉन्च किया था। Galaxy J2 (2018) की सीधी भिड़ंत शाओमी के लोकप्रिय हैंडसेट Redmi 5 से होगी।
 

Samsung Galaxy J2 (2018) कीमत, लॉन्च ऑफर और उपलब्ध

सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) का दाम 8,190 रुपये है। जानकारी दी गई है कि यह हैंडसेट 27 अप्रैल से गोल्ड, ब्लैक और पिंक रंग में उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के लिए Samsung ने रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है। जियो सब्सक्राइबर के पास Samsung Galaxy J2 (2018) खरीदने पर 2,750 रुपये से इंस्टेंट कैशबैक पाने का मोका है। कैशबैक की राशि मायजियो अकाउंट में आएगी। इसके लिए 198 रुपये या 299 रुपये के प्लान से रीचार्ज कराना होगा। Jio सब्सक्राइबर को हर महीने अतिरिक्त 10 जीबी 4जी डेटा भी दिया जाएगा। यह सुविधा अगले 10 रीचार्ज तक उपलब्ध होगी।
 

Samsung Galaxy J2 (2018) स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) में 5 इंच क्यूएचडी (540 x 960 पिक्सल ) रिज़ॉल्यूशन वाला सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ आता है। 8.4 मिलीमीटर मोटाई वाले गैलेक्सी जे2 (2018) में 1.4 गीगाहर्टज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy J2 (2018) में रियर पर 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद है। दोनों कैमरों में एलईडी फ्लैश सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 2600 एमएएच की बैटरी। जिसके 18 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 801.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 143.8 x 72.3 x 8.4 मिलीमीटर और वज़न 153 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

540x960 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.