सैमसंग गैलेक्सी जे1 मिनी प्राइम ऑनलाइन उपलब्ध

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 30 नवंबर 2016 16:36 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी जे1 मिनी प्राइम को अभी अमेरिका में उपलब्ध कराया गया है
  • सैमसंग की ओर से फोन को लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है
  • सैमसंग गैलेक्सी जे1 मिनी प्राइम की कीमत करीब 6,000 रुपये है
सैमसंग का नया बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी जे1 मिनी प्राइम अमेरिका में उपलब्ध हो गया है। हैंडसेट के अनलॉक वर्ज़न को 89.99 डॉलर (करीब 6,000 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। हैंडसेट की बिक्री अमेज़न डॉट कॉम के ज़रिए हो रही है। गौर करने वाली बात है कि सैमसंग की ओर से इस हैंडसेट को उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

स्थानीय मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी जे1 मिनी प्राइम ईबे की वेबसाइट पर 86.99 डॉलर (करीब 5,900 रुपये) में उपलब्ध है। नया गैलेक्सी जे1 मिनी प्राइम दिखने में सैमसंग गैलेक्सी जे1 (2016) जैसा है जिसे इस साल ही लॉन्च किया गया था।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी जे1 मिनी प्राइम में 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 233 पीपीआई है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ के क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी9830 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है।

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित गैलेक्सी जे1 मिनी प्राइम में दो सिम कार्ड इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 0.3 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट का डाइमेंशन 126.6x63.1x10.8 मिलीमीटर है और वज़न 123 ग्राम। इसमें जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौज़ूद हैं। अफसोस की बात यह है कि हैंडसेट 4जी सपोर्ट नहीं करता है।
Advertisement

स्मार्टफोन में 1500 एमएएच की रीमूवेबल बैटरी है। गैलेक्सी जे1 मिनी प्राइम स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.00 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9830आई

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

1500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

480x800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  2. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  3. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  2. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  3. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  4. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  5. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  6. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  7. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  8. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  9. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  10. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.